भारत के इस बड़े शहर में घर ढूंढ रही महिला को आया किसी अजनबी का मैसेज, बोली ऐसी बात की महिला के उड़ गये होश

किराए पर घर ढूंढना काफी मुश्किल होता है। लेकिन इस काम को वही बेहतर तरीके से कर सकता है जो यह काम करता हो इसके अलावा दिल्ली मुंबई चेन्नई और बेंगलुरु जैसे मेट्रो सिटी शहरों में इस तरह का काम बहुत मुश्किल है। वहीं अगर बेंगलुरु की बात करें तो यहां अब मकान मालिक इंटरव्यू ले रहे हैं।
किराएदार की सारी डिटेल मांगी जाती है। जब एक्सपीरियंस पूछा जाता है तो और भी ज्यादा बुरा हो जाता है। लेकिन कई बार इस तरह की मुश्किलें लोगों की मुसीबतें बढ़ा देती हैं। हाल ही में एक महिला के साथ ऐसा हुआ जो बेंगलुरु में फ्लैट लेना चाह रही थी। लेकिन फोन पर ऐसा मैसेज आया जिसे पढ़ कर वह हैरान रह गई।
स्क्रीनशॉट से लोग हुए हैरान
ट्विटर यूजर आकांक्षा मिश्रा (@akanksha98353) एक कंटेंट रणनीतिकार और लेखिका हैं। अभी फिलहाल ही महिला ने ट्विटर पर एक स्क्रीनशॉट लोगों के साथ शेयर किया है जिसे देखकर सभी हैरान हो रहे हैं उन्होंने बताया कि बेंगलुरु में घर ढूंढने का उनका अनुभव कितना बुरा रहा। उन्होंने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा- बेंगलुरु में घर ढूंढने के फायदे, सनकी और अजीब लोग तो मुफ्त में मिल जाते हैं लेकिन घर नहीं मिलता। जो लोग बेंगलुरु में घर की तलाश में हैं।
अजनबी ने महिला को भेजा मैसेज
आपको भी यह लग रहा होगा कि आखिर स्क्रीनशॉट में ऐसा क्या लिखा हुआ था जिससे कि सभी लोग हैरान हो रहे हैं। दरअसल साक्षी ने फेसबुक पर मैसेज किया जिसका नाम ए अक्षर से शुरू होता है हो सकता है की आकांक्षा ने शख्स की पहचान छुपाने के लिए ऐसा किया हो मैसेज में शख्स लिखता है कि गुड मॉर्निंग, मैं भी बजट में और अच्छे इलाके में फ्लैट खोज रहा हूं। बेंगलुरु में घर खोजना काफी मुश्किल है।
अगर आपको ठीक लगे तो क्या आप मेरे साथ रहना पसंद करेंगी? फिर आकांक्षा कहती हैं कि वो पुरुष फ्लैटमेट्स के साथ रहने में असहज मेहसूस करेंगी, इस वजह से वो उनके साथ नहीं रह पाएंगी। तब शख्स बोलता है- ऐसे सवाल पूछने के लिए ये सही जगह तो नहीं है, लेकिन अगर आपको कोई समस्या ना हो, और आप सिंगल हों, हम जिंदगी भर के लिए फ्लैट शेयर कर सकते हैं।