अनोखी सड़क जिसके किनारे पर टंगी पड़ी है हजारों BRA, यहाँ से गुजरने वाली लगभग महिलाएं लटका देती है अपनी बरा, जाने असली कारण

ब्रा महिलाओं के लिए एक बहुत ही जरूरी चीज़ मानी जाती है। इसे पहनने या नहीं पहनने के बारे में लोगों की अलग-अलग राय हैं, लेकिन फिर भी इसे दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला कपड़ा बताया जाता है। हमारे देश में, ब्रा को छुपाकर रखने की सलाह दी जाती है। लड़कियों को बताया जाता है कि ब्रा पहनना गलत है, और उसे धूप में सुखाने की जगह किसी कपड़े के नीचे ढक कर सुखाने को कहा जाता है। पर कुछ जगहों पर ब्रा टांगना अच्छा माना जाता है।
यहा पर एक ब्रा की दीवार है ,यानि एक लिटरल दीवार है, लेकिन तार पर इतनी ब्रा टंगी हुई है कि लोग इसे अब ब्रा की दीवार बोलने लगे है। आज हम आपको न्यूजीलैंड में कार्ड्रोना नामक स्थान के बारे में बताने जा रहे हैं।
इस शहर में ब्रा की दीवार क्यों बनाई गई?
हालाकि कार्ड्रोना में बहुत कम लोग रहते हैं, लेकिन इसकी ब्रा दीवार ने दुनिया भर में नाम कमाया है। ये जगह शहर से थोड़ी दूर है, लेकिन फिर भी यहां जाने पर आपको कई लोग इस जगह को निहारते मिल जाएंगे।
यहाँ कितनी ब्रा हैं?
यहाँ एक लाइन में लगभग 10,000 ब्रा हैं। यह फेंस अभी भी विश्व रिकॉर्ड बनाने से बहुत दूर है, लेकिन जैसे-जैसे समय बीत रहा है, ऐसा लगता है कि एक दिन जरूर पहुंच जाएगा।
ये ट्रेंड आखिर क्यों शुरू हुआ?
ये स्थान उत्तरी ओटेगो में कार्ड्रोना वैली में है। 1999 में, एक रात चार ब्रा अचानक एक फेंस पर लटकी हुई मिली। कुछ लोगों ने इसे लेकर विवाद भी किया, लेकिन रात दर रात और ब्रा यहां पर आती ही चली गई।
ब्रा की दीवार कुछ ही दिनों में इतनी लोकप्रिय हो गई कि लोग दूर-दूर से इसे देखने आते थे। बाद में आने-जाने वाले ब्रा छोड़ने लगे, और यह एक ट्रेडिशन बन गया। किसी को भी नहीं पता कि ये ब्रा पहली बार कहां से आए। ये सिर्फ एक दिन अचानक दिखीं और फिर एक लहर चली।
इसके बाद चोरों ने यहां से ब्रा भी चुराना शुरू कर दिया, लेकिन इस फेंस, जिसे ब्रा की दीवार कहते हैं, इसके बाद और भी लोकप्रिय हो गया। यहां जितनी ब्रा गायब होती, उतनी दुगनी आकर छोड़ देते। यह फेंस इतना लोकप्रिय था कि इसे मेन रोड से हटाकर दूसरी गली में छोड़ना पड़ा। इसका कारण ये था कि ये बहुत ज्यादा ट्रैफिक जाम करवा रही थी।
2015 में ब्राड्रॉना नाम बदल दिया गया
इस शहर का नाम बदलकर अब ब्राड्रोना कर दिया गया है। इसे देखकर बहुत से लोग आश्चर्यचकित हो जाते हैं। यहां लोग अपनी ब्रा छोड़ने के बारे में जानते हैं और विश भी मांगते हैं। यहां पर कुछ टूरिस्ट्स सबसे सामने ब्रा उतारने की कोशिश करते हैं, जो कई लोगों को अच्छा नहीं लगता, लेकिन सरकार ने इसे बहुत सुरक्षित बनाया है।
दरअसल, ब्रेस्ट कैंसर फंडरेजर कार्यक्रम ने इसका नाम बदल दिया। इस कार्यक्रम ने स्थान का नाम कार्ड्रोना से ब्राड्रोना बदल दिया और 30,000 डॉलर जुटाए गए।
आप इसके फेसबुक और ट्विटर पेज पर भी पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं। वैसे तो देश और दुनिया भर में कई लोगों ने इस तरह की ब्रा की दीवार बनाने की कोशिश की है, लेकिन ये सबसे खास और विशिष्ट है। ये निश्चित रूप से एक पर्यटक स्थल भी है, लेकिन इसके पीछे की कहानी इसे और भी दिलचस्प बनाती है।