भारत में यहाँ गाड़ियों को चलाने के लिए पेट्रोल-डीज़ल की नही पड़ती ज़रूरत, अपने आप चलती है गाड़ियाँ

हमारे देश में गाड़ियां पेट्रोल और डीजल पर चलती है। लेकिन कुछ ऐसे गाड़ियां भी हैं जो सीएनजी गैस पर चलती है। लेकिन कुछ ऐसी जगह है जहां पर गाड़ियां बिना पेट्रोल और डीजल का अपने आप ही चलता है यह सुनकर आपको काफी आश्चर्य हो रहा होगा तो दोस्तों चलिए आज के इस लेख में हम जानते हैं।
एक ऐसे पहाड़ी इलाके की खोज की गई है जहां बिना पेट्रोल और डीजल के गाड़ियां चलती है। ये जगह लद्दाख के लेह क्षेत्र का माना जाता है। इसे रहस्यमय जगह के नाम से भी जाना जाता है।
अपने आप चलती है गाड़ियाँ
ऐसा माना जाता है कि इस क्षेत्र में गाड़ियां अपने आप चलती हैं। यदि कोई अपनी गाड़ी इस जगह खड़ी कर देता है तो उसे अपनी गाड़ी नहीं मिलती है। ये कैसा होता है। इस रहस्य का अभी तक पता नहीं चल सका है।
इस जगह के बारे में बताया जाता है कि यहां गाड़ियां अपने आप चलती हैं। अगर इस जगह पर आप अपनी गाड़ी खड़ी कर दें। तो सुबह तक आपको आपकी गाड़ी नजर नहीं आएगी। ऐसा कैसे और क्यों होता है।इस रहस्य पर अभी तक पर्दा है। लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि यहां की पहाड़ियों में चुंबकीय शक्ति होती है।जो गाड़ियों को 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अपनी ओर खींचता है। इसी वजह से इस जगह को मैग्नेटिक हिल कहा जाता है।
मैग्नेटिक हिल के नाम से है फ़ेमस
वैज्ञानिकों के अनुसार इस पहाड़ी इलाके में चुंबकीय शक्ति है जो गाड़ियों को अपनी ओर खींचती है। इसे मैग्नेटिक हील के नाम से भी जाना जाता है। इस पहाड़ी पर चुंबकीय शक्ति इतना ज्यादा है कि हवा में उड़ने वाले जहाज भी इस ओर खींचे चले आते हैं। जानकारी के अनुसार दावा किया गया है कि इस क्षेत्र से गुजरते वक्त हवाई जहाज में तेज झटके भी महसूस किए गए हैं।इसी वजह से उन्हें इस क्षेत्र से गुज़रते समय अपने जहाज की रफ्तार को बढ़ाना पड़ता है।
लागू नहीं होता ग्रेविटेशनल फ़ोर्स का नियम
जानकारी के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि इस पहाड़ी पर आते ही ग्रेविटेशनल फ़ोर्स का नियम भी काम नहीं करता है।इस नियम के अनुसार अगर हम किसी भी चीज़ को पहाड़ी से नीचे की ओर धकेलते हैं तो वह नीचे की ओर जाता है लेकिन यहां इस नियम का पालन नहीं होता है। ऐसा क्यों होता है, इसके पीछे का कारण अभी पता नहीं लगाया जा सका है।