ड्यूटी कर रहे पुलिस वाले के वर्दी पर आकर बैठ गई प्यारी सी चिड़िया, फिर पुलिसकर्मी ने किया ऐसा काम की आप भी करेंगे सलाम

Viral Video: सोशल मीडिया पर आजकल एक नन्ही सी चिड़िया का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में चिड़िया केरल पुलिस के एक अधिकारी की वर्दी पर आकर बैठ जाती हैं। जिसे देख कर लोगों का दिल पिघल जाता है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफ़ी सारे लोगों का ध्यान अपनी तरफ़ खींच रही है और लोगों का दिल जीत रही है।
इस वीडियो को लोगों द्वारा बार बार देखा जा रहा है। केरल के इस वीडियो में एक चिड़िया एक पुलिसकर्मी की वर्दी के ऊपर आकर बैठ गई थी। इसके बाद क्या हुआ चलिए जानते है।
पोलिसकर्मी के ऊपर जा बैठी चिड़िया
पुलिसकर्मी का ये काम होता है, कि शहर में शहर में अपराध को नियंत्रण करें और शांति व्यवस्था बनाए रखें। ऐसा ही कुछ इस वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी करता नजर आ रहा है। इस वायरल वीडियो में एक छोटी नन्ही चिड़िया थक कर जब एक पुलिसकर्मी के पास आकर उसकी वर्दी पर बैठ जाती है तो वह पुलिसकर्मी उसे फूलों का रस पिलाने की कोशिश करता है। जिसे देख कर लोगों का दिल पिघल जाता है। ये वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को अपना दीवाना बना रहा है।
ये भी पढे :देसी लड़के ने जुगाड़ से बनाई 6 सीटों वाली इलेक्ट्रिक बाइक, हैरान हो गए आनंद महिंद्रा और शेयर की वीडियोयूजर्स को भाया वीडियो
" ഹൃദയത്തിൽ കൂട് കൂട്ടാം "
— Kerala Police (@TheKeralaPolice) April 22, 2023
അപ്രതീക്ഷിതമായി യൂണിഫോമിലെ വിസ്സിൽ കോഡിലേക്ക് പറന്നെത്തിയ അതിഥി ❤️#keralapolice pic.twitter.com/jcVsqF78OF
अब तक इस वीडियो को लाखों लोगों के द्वारा देखा जा चुका है। वहीं इस वीडियो को देख यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते नजर आ रहे है। एक सोशल मीडिया यूजर ने केरल पुलिस के इस पोलिसकर्मी की बहुत सराहना की। एक और दूसरे यूजर ने पुलिस कर्मी की मूंछों को लेकर कॉमेंट किया कि उसे इतनी बड़ी भयानक मूंछें नहीं रखनी चाहिए, वो एक अच्छा और प्यारा इंसान है।
ये भी पढे :जाने आज़ादी के बाद 1989 में कितने में आती थी बीयर की एक बोतल, 30 साल पुराना बिल हो रहा वायरल