एक ऐसा देश जिसमे केवल 40 मिनट के लिए ही होती है रात, आधी रात के डेढ़ बजे वापस हो जाती है सुबह

पृथ्वी पर बहुत सारी ऐसी घटनाएं हैं जिसे अगर आप सोचने लगे तो आपका दिमाग चक्कर खाने लगेगा। क्योंकि यहां पर घटने वाली कोई भी चीज साधारण नहीं होती है। यह तो सभी को पता होता है कि पृथ्वी सूर्य के चक्कर लगाती है। इसी कारण से दुनिया में हर जगह पर दिन और रात अलग-अलग समय पर होते हैं।
यानी कि जब हमारे भारत में सुबह के 6:00 बज रहे होते हैं तो अमेरिका में रात हो जाती है। लेकिन इसके अलावा क्या आप जानते हैं कि दुनिया में ऐसा देश भी है जो 40 मिनट के लिए सूर्यास्त होता है चलिए जानते हैं।
इस देश में 40 मिनट के लिए होता है सूर्यास्त
हम नार्वे देश की बात कर रहे हैं जहां पर केवल 40 मिनट के लिए ही सूर्यास्त होता है। यह देश दुनिया के नक्शे में यूरोपीय महाद्वीप के उत्तर में बसा हुआ है। आपको बता दें कि यह देश उत्तरी ध्रुव के बहुत ही ज्यादा नजदीक है। यही कारण है कि दुनिया के कई हिस्सों में बर्दाश्त करने से ज्यादा ठंड रहती है इस देश में एक अजीब घटना भी घटती है।
क्योंकि यह आर्कटिक सर्किल में आता है। दरअसल यहां पर सिर्फ ढाई महीना के लिए ही रात होती है जो कि सिर्फ 40 मिनट की होती है। यहां पर 12:43 पर सूरज डूब जाता है और 1:30 पर सूर्योदय होता है।
देश को कहते हैं कंट्री ऑफ मिडनाइट
इस अनोखी घटना की वजह से इस देश को कंट्री ऑफ मिडनाइट भी कहते हैं, जो कि हर एक व्यक्ति को हैरान करती है। यहां पर में से लेकर जुलाई के बीच में 76 दिनों तक नॉर्वे में सूरज सिर्फ 40 मिनट के लिए ही डूबता है। बड़ी बात तो यह है कि 76 दिन के बाद भी यहां पर सूरज उगा रहता है। लेकिन फिर भी गर्मी नहीं पड़ती यह उत्तरी ध्रुव के बहुत ज्यादा करीब है इसलिए यहां पर ठंड बहुत ज्यादा पड़ती है। आप इस देश में बर्फ से ढकी हुई पहाड़ियां देखेंगे यहां की ग्लेशियर देखकर आप हैरान हो जाएंगे।