home page

दुनिया का एक ऐसा देश जहां कुत्तों पर सरकार ने लगाया बैन, वजह जानकर तो आपके दिमाग का हो जाएगा दही

तुर्कमेनिस्तान मध्य एशिया में स्थित एक देश है, जिसे अंग्रेजी में तुर्कमेनिस्तान के नाम से जाना जाता है।
 | 
दुनिया का एक ऐसा देश जहां कुत्तों पर सरकार ने लगाया बैन

तुर्कमेनिस्तान मध्य एशिया में स्थित एक देश है, जिसे अंग्रेजी में तुर्कमेनिस्तान के नाम से जाना जाता है। यहां पर एक तानाशाह शासक रहा करता था शासक का नाम सपरमुरत नियाज़ोव था जिसने की 2 वर्षों तक अपना शासन चलाया। इस 2 साल के दौरान शासन ने अपने राज्य में अजीबोगरीब नियम लागू किए थे जिसे आज भी लोग याद करते हैं। 2006 में शासन का निधन हो गया लेकिन उसके बावजूद भी लोगों को उसके द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करना था। 

नियाज़ोव 1992 में पहले राष्ट्रपति चुने गए थे। इसके बाद से उन्होंने खुद को लोगों का नेता घोषित किया और राज्य में खुद की तस्वीर वाली स्वर्ण की प्रतिमा स्थापित करवाई। नियाज़ोव कुत्तों से नफरत किया करते थे यही वजह थी कि उन्होंने अपनी राजधानी में कुत्तों को बैन कर दिया था। इसके पीछे भी बड़ी वजह थी क्योंकि उन्होंने एक फूल का नाम रखा था, जो बेहद खुशबूदार था वह नहीं चाहते थे कि कुत्ते की बदबू से वह फूल प्रभावित हो। 

आपको बता दें कि इसके बाद 2004 में शासन ने टीवी पर दिखने वाले हर एक व्यक्ति को मेकअप करने पर रोक लगा दी वह चाहते थे कि महिलाएं अपने नेचुरल लुक में सामने आए। इसके बाद उन्होंने मीडिया संस्थान को फरमान जारी किया और कहा कि किसी भी संक्रामक रोग की चर्चा नहीं की जाएगी। एड्स, हेपेटाइटिस और यहां तक कि सामान्य सर्दी जैसी बीमारियों के बारे में समाचार रिपोर्ट करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।