दुनिया की 5 ऐसी जेलें जहां कैदियों को मिलती है 5 स्टार होटल वाली सुविधाएं, मजे से काटते है पूरी सजा

जेल जाना भला किसको पसंद होता है। हर कोई एक ऐसी जगह जाने से बचता है। जहां पर दुनिया से कोई रिश्ता नहीं रह जाता बस एक कमरे के अंदर सारी जिंदगी गुजर जाती है। जहां कोई और आराम नहीं मिलता लेकिन इस बीच अगर हम आपको कहीं की कुछ लोग ऐसे भी हैं। जिन्हें जेल जाना बहुत अच्छा लगता है तो आप इस बात पर हैरान हो जाएंगे। लेकिन वे लोग जेल जाए भी क्यों ना क्योंकि आज हम आपको एक ऐसी जेल के बारे में बताने वाले हैं।
जहां की सुविधा किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं है। यही वजह है कि लोग इस जेल में जाना पसंद करते हैं। दुनिया की सबसे पहले जेल नॉर्वे की बसटॉय जेल है। लेकिन इस जेल में केवल 100 कैदी ही रह सकते हैं आपको यह जानकर हैरानी होगी कि 1982 में बने इस जेल में कैदियों के लिए एक से बढ़कर एक सुविधा बनाई गई है जहां पर हॉर्सराइडिंग, फिशिंग, टेनिस और सनबाथ जैसी सुविधाएं हैं।
केवल पुरुषों के लिए है यह व्यवस्था
ये है स्कॉटलैंड की HMP जेल 700 कैदियों वाली इस जेल में अद्भुत सुविधाएं भी मुहैया कराई जाती हैं। इस जेल में कैदियों को सुधार के लिए भेजा जाता है। कहा जाता है कि यह जेल दुनिया की सबसे बेहतरीन जेलों में से एक है। न्यूजीलैंड की ओटागो सुधार जेल के बारे में कौन नहीं जानता होगा? 2004 में यहां पर केवल पुरुष रहते थे। यहां के कमरे किसी लग्जरी होटल के सुइट्स की तरह बने हैं। इस जेल में कैदियों को बेहतरीन सुविधाओं के साथ-साथ पढ़ाई का भी बेहतरीन मौका दिया जाता है।
क्या है जेल की खासियत
जस्टिस सेंटर लियोबेन जेल में एक समय में कुल 205 कैदी रह सकते हैं। यहां कैदियों को बेहतरीन खाना दिया जाता है। इसके साथ ही इस जेल में कैदियों के लिए खेलकूद की भी पूरी व्यवस्था है। यहां कैदियों के मनोरंजन का भी पूरा ख्याल रखा जाता है। स्पेन की अरंजुअल जेल दुनिया की सबसे बेहतरीन जेलों में से एक है। इस जेल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां कैदी के साथ-साथ उसका परिवार भी रह सकता है। यहां कैदियों के लिए बने कमरों को स्टार सेल कहा जाता है।