इन 4 राशि के जातकों को बिज़नेस में मिलेगी कामयाबी पर ध्यान रखनी होगी ये ज़रूरी बातें, पढ़े आज का शुभ राशिफल हिंदी में

आज 30 अप्रैल दिन रविवार है। ग्रह-नक्षत्रों के अध्ययन अनुसार आज का दिन कई राशियों के जीवन में खुशियां लाने वाला है। आज 30 अप्रैल को सबसे ज्यादा लाभ सिंह व वृष राशि के जातकों प्राप्त होगा। तुला व कुम्भ राशि के लोगों को प्रेम में सफलता प्राप्त होगी। वहीं, कर्क व मीन राशि के लोगों को व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। मीन व मकर राशि के लोगों को अपने स्वास्थ का ध्यान रखने की आवश्यकता है। कन्या राशि वालों को व्यापार में लाभ मिलेगा।
तो जानते है सभी राशियों का आज का राशिफल।
मेष- मेष राशि में सूर्य -शुक्र द्वितीय व चन्द्रमा पंचम गोचर में हैं।आज मंगल व गुरु नौकरी में प्रगति दे सकता है। यात्रा के अच्छा समय है। कई समय से रूका कार्य बनेगा। मेष राशि वालों के लिए पीला व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें और तुलसी का पेड़ लगाएं। मन आज अशांत हो सकता है।
वृषभ - वृषभ राशि में चन्द्रमा की अनुकूलता के कारण बिजनेस में प्रगति मिल सकती हैं। नौकरी के प्रति लापरवाही न बरतें। आपके लिए नीला व सफेद रंग शुभ है। शिक्षा में आज सफलता प्राप्त होगी। उड़द का दान करें और मन्दिर में पीपल का पेड़ लगाएं।
मिथुन- मिथुन राशि वालों को नौकरी में उन्नति मिल सकती है। मिथुन राशि के स्वामी बुध,शुक्र व चन्द्रमा का गोचर बैंकिंग व आईटी जॉब करने वाले को नौकरी में लाभ दे सकता है। आपके लिए शुभ रंग सफेद व आसमानी है। धन प्राप्ति की सम्भावना है। घर में तुलसी का पेड़ लगाएं और अन्न का दान करें।
कर्क- कर्क राशि वालों के लिए चंद्रमा तथा गुरु बहुत ही शुभ है। गुरु नवम यानी भाग्यभाव में उपस्थित हैं। किसी शिव मंदिर में बरगद व पीपल का पेड़ लगाएं। छात्र के कॅरियर में प्रगति प्राप्त होने से प्रसन्न रह सकते हैं। संतान सफल प्राप्त करेगी। व्यवसायिक की योजना में लाभ होगा। आपके लिए शुभ रंग पीला व लाल रंग है।
सिंह- सिंह राशि के जातकों को नौकरी और व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी। बिजनेस में नवीन प्रोजेक्ट को लेकर उत्साह रहेगा। वाहन बेचने की योजना बन सकती है। आपके लिए शुभ रंग नारंगी व पीला है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। हनुमान जी की उपासना शुभ फल देगी।
कन्या- गुरु तथा चन्द्रमा छात्रों को कॅरियर में अच्छा फल देगा। शनि राजनीतिज्ञों के लिए बहुत शुभ हैं। कई दिनों का अटका कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस और जॉब में लाभ मिलेगा। आपके लिए शुभ रंग आसमानी व सफेद रंग है। गाय को गुड़ खिलाएं।
तुला- तुला राशि वालों के परिवार में कुछ तनाव रहेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। राशि स्वामी शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। प्रेम में यात्रा करनी पड़ सकती है। राजनीति से संबंध रखने वालो के लिए चन्द्र व गुरु शुभ फल देंगे। वाहन को बेचने की सोच सकते है। शुभ रंग नीला व सफेद है। पक्षियों को दाना पानी खिलाये।
वृश्चिक- आज चन्द्रमा व गुरु छात्रों को सफलता देंगे। बिजनेस में प्रगति हो सकती है। तिल का दान करें। शुभ रंग बैगनी व सफेद हैै। मंगल व गुरु के बीज मंत्र का जप करें। बड़े भाई का आशीर्वाद लेने से मंगल गृह की कृपा मिलेगी।
धनु- धनु राशि के लिए चन्द्रमा तथा गुरु नौकरी के लिए शुभ है। शनि के तृतीय गोचर की अनुकूलता से परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। शुभ रंग बैगनी व आसमानी है। पिता से आशीर्वाद ग्रहण करे।
मकर- मकर राशि के लोगो को जॉब तथा व्यवसाय में मंगल व शनि शुभ फल देंगे। शनि का इस राशि से द्वितीय गोचर व्यवसाय के लिए शुभ है । शनि व शुक्र आईटी व मीडिया के लोगो को सफलता देंगे। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। अपनी माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें। आपके लिए शुभ रंग हरा व बैंगनी है।
कुंभ- कुंभ राशि वालों को चन्द्रमा व मंगल सफल करेंगे। शनि इसी राशि में बैठे हुए हैं। गुरु व शुक्र टीचिंग, बैंकिंग व मीडिया में जॉब करने वाले लोगो को सफलता देंगे । धार्मिक यात्रा करें। शुक्र प्रेम को विस्तार देगा। राजनीति में सफल रहेंगे। यात्रा से लाभ मिल सकता है। आपके लिए शुभ रंग आसमानी व हरा है। मूंग का दान करें।
मीन- मीन राशि वालों के लिए चन्द्रमा व गुरु जॉब व व्यवसाय के लिए प्रगतिकारक है। शनि बैंकिंग व आईटी जाँब के जातकों को लाभ देगा।। राहु व शनि राजनीति में कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति कराएगा । आपके लिए शुभ रंग सफेद व पीला है। आज आप सवा किलो चने की दाल का दान करें शुभ होगा।