home page

आज के दिन इन 4 राशि के जातकों को बिज़नेस में मिलेगी कामयाबी बस कर ले ये ज़रूरी काम, पढ़े आज का शुभ राशिफल हिंदी में

प्राचीन समय से ही हमारे ज्योतिष शास्त्र में राशिफल को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। इसी राशिफल के अनुसार, आज 3 मई दिन बुधवार को कुछ राशियों को आर्थिक सफ़लता तो कुछ राशियों को आर्थिक हानि उठानी पड़ सकती है।
 | 
3 may 2023 ka shubh hindi rashifal

प्राचीन समय से ही हमारे ज्योतिष शास्त्र में राशिफल को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। इसी राशिफल के अनुसार, आज 3 मई दिन बुधवार को कुछ राशियों को आर्थिक सफ़लता तो कुछ राशियों को आर्थिक हानि उठानी पड़ सकती है।  कुछ राशियों को परिवार का सहयोग प्राप्त होगा तो कुछ राशि के लोगों को परिवार में अपमान सहना होगा। तो चलिए जानते है  दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए बुधवार का ये दिन?

मेष  (Aries)

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपका मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में आय के नये स्रोत खुलेंगे। आपनों का साथ रहेगा, सेहत अच्छी बनी रहेंगी। घर में शुभ कार्य होंगे, कोई बहुत दिनों से अटका कार्य पूर्ण हो जाने से मन प्रसन्न  बना रहेगा।

वृषभ  (Taurus)

आपके लिए आज का दिन बहुत शानदार रहेगा, पुराने विवादों से आज मुक्ति मिल जाएगी। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा, किसी ख़ास इंसान से धन लाभ होगा, न्यायलय पक्ष में आपकी विजय होगी, अपने शत्रुओं से सावधान रहने को कोशिश करें। धार्मिक यात्रा पर सकते है। किसी पुराने अपने से मुलाकात हो सकती है।

मिथुन (Gemini)

ये भी पढे :Haryana Roadways: हरियाणा में इन 70 रूटों पर नही चलेगी हरियाणा रोडवेज, जाने रोडवेज विभाग ने क्यों लिया बड़ा डिसीजन

आज यात्रा करते समय सावधान रहें। जितना हो सके वाहन चलाने से बचें, अपने खानपान का खास ख्याल रखें नहीं तो स्वास्थ बिगड़ सकता हैं। आज कोई नया काम शुरू न करें, साझेदारी वाले व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है। किसी को बडा लेन-देन अच्छे से सोच समझ कर दें।

कर्क (Cancer)

किसी भी प्रकार से वाद-विवाद से बचें। कोई पुराना आज आपके सामने आ सकता है। व्यापार में हानि उठानी हो सकती है। अपने शत्रुओं से हमेशा सावधान रहें, क्यूंकि क्या पता आप कब किसी षडयंत्र में फंस जाएं। यात्रा करते है तो वाहन ना चलाएं, दुर्घटना हो सकती है।

सिंह (Leo)

सिंह राशि वालों काआज का दिन मंगलमय रहेगा, आप आज कोई नया किसी कार्य शुरू  कर सकते है। कोई नया वाहन भी खरीद सकते हैं, परिवार में आपको सम्मान प्राप्त होगा। पत्नी का स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण चिंता बनी रहेगी, धन प्राप्ति के योग है। अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें, आज आपके विरोधी आपसे परास्त रहेगें। 

कन्या (Virgo)

 व्यवसाय में आज लाभ प्राप्त हो सकता है।  कई दिनों से चल रही समस्या का अंत होगा। वाद-विवाद से दूरी बनाए रखें, रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता हैं, परिवारिक का साथ मिलेगा। कोई शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में निवेश के योग हैं।

ये भी पढे : कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए तैयारी करने वालों के लिए बाद अपडेट आया सामने, हाई क्वालिफ़िकेशन नही बल्कि इन चीजों से मिलेंगे एक्स्ट्रा नम्बर

तुला (Libra)

आज का आपका संघर्ष भरा होगा। बनते कार्य बिगड़ सकते है। अपने विरोधियों से सावधान रहें, विरोधी आपके ऊपर आरोप-प्रत्यारोप लगा सकते हैं, शरीरिक कष्ट और तनाव बना रहेगा, किसी अपने से वाद-विवाद हो सकता है।

वृश्चिक (Scorpio)

आज आप कोई लम्बी यात्रा न करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, व्यवसाय में कोई जोखिम न उठाएं, व्यवसाय में कोई नई साझेदारी और कोई बढ़ा लेन-देन न करें। परिवारिक विवाद हो सकता है, सतर्क रहें। मान अपमान की स्थिति बनने की सम्भावना है। 

धनु  ( Sagittarius)

आपका आज रुका हुआ कार्य पूरा होगा जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा, आय के नये स्रोत खुलेंगे। कोई नया कार्य शुरु कर सकते है। पत्नी का सहयोग प्राप्त होगा। अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें, उधार दिए हुए पैसे मिलने के योग हैं।

मकर(Capricorn)

आज आपका मान सम्मान बड़ेगा। कोई नई वस्तु का ख़रीद सकते हैं, घर परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते है। कोई धार्मिक यात्रा कर सकते है। व्यवसाय में लाभ प्राप्त के योग है। नौकरी करने वाले लोगों को नौकरी में पदोन्नति मिलने के योग है।

ये भी पढे :काफी टाइम बाद सोना और चांदी के दामों में आया भारी उछाल, जाने क्या है सोने चांदी का ताजा भाव

कुंभ (Aquarius)

आपका स्वास्थ्य आज कुछ ठीक नहीं रहेगा, मन भी अशांत सा रह सकता है। परिवार में मतभेद रह सकते है। किसी नये काम बनते हुए बिगड़ सकता है। दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। आज कोई नया काम शुरु न करें। साझेदारी वाले बिज़नेस के लिए समय उपयुक्त नहीं है।

मीन  (Pisces)

आपका मन अशांत रह सकता है। आपनी जबान नियंत्रण रखें, बड़े विवाद मे फंस सकते है, अपने ही आज आपका अपमान कर सकते है। व्यापार में हानि हो सकती है। घर में पत्नी  और परिवार से कलह हो सकती है, व्यापार में  बडा निवेश न करें हानि हो सकती है।