अक्सर हम खाने-पीने की चीजें बिना सोचे-समझे फ्रिज में रख देते हैं। हालांकि आयुर्वेदिक डाइट एक्सपर्ट डॉ. डिंपल जांगड़ा के अनुसार ऐसी कई चीजें हैं जो फ्रिज में रखने पर उनकी गुणवत्ता में कमी आती है और कुछ तो जहरीली भी हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि किन खाद्य सामग्रियों को फ्रिज में रखने से बचना चाहिए।
अदरक
अदरक को अक्सर अपने पौष्टिक लाभों के कारण उपयोग किया जाता है। जैसे कि पाचन में सहायता और अपच जैसी समस्याओं के लिए राहत प्रदान करना। फिर भी फ्रिज में इसे संग्रहीत करने से इसमें जल्दी फफूंदी लग सकती है। जो कि किडनी और लिवर फेल होने के जोखिम को बढ़ा सकती है। इसलिए अदरक को फ्रिज में रखने के बजाय ठंडी, शुष्क जगह पर रखना बेहतर होता है।

लहसुन
लहसुन को भी फ्रिज में रखने से इसमें फफूंदी उत्पन्न हो सकती है, जो कि कैंसर का कारण बन सकता है। फ्रिज में रखने से लहसुन के तेल खत्म हो जाते हैं। जिससे इसका स्वाद भी प्रभावित होता है। लहसुन को फ्रिज के बजाय एक शुष्क, ठंडी जगह पर स्टोर करना चाहिए और इसे इस्तेमाल से ठीक पहले ही छीलना चाहिए।
प्याज
प्याज को आधा काटकर फ्रिज में रखने की प्रवृत्ति से बचना चाहिए। इससे न केवल प्याज में बैक्टीरिया संक्रमण और फफूंदी बढ़ने का खतरा होता है। बल्कि यह अन्य खाद्य पदार्थों के स्वाद को भी प्रभावित कर सकता है। प्याज को शुष्क और ठंडी जगह पर स्टोर करना चाहिए, खासकर अगर वह पूरा हो।
आलू और शिमला मिर्च
आलू को फ्रिज में रखने से इसकी गुणवत्ता प्रभावित होती है। खासकर इसका स्वाद और टेक्सचर। आलू को पेपर बैग में रखकर कमरे के तापमान पर स्टोर करना बेहतर रहता है। इसी तरह शिमला मिर्च को भी फ्रिज में रखने से इसका स्वाद और टेक्सचर खराब हो सकता है। इसे भी कमरे के तापमान पर रखना उचित होता है।
(Disclaimer: यह जानकारी किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।)