UP DElEd 2nd & 4th Sem Result : उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने बुधवार को UP DElEd के दूसरे और चौथे सेमेस्टर परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट btcexam.in या updeled.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस बार भी कई बैचों के आंकड़े चौंकाने वाले रहे हैं।
2023 बैच के सेकंड सेमेस्टर का रिजल्ट: पास होने वालों की संख्या घटी
UP DElEd 2023 बैच के सेकंड सेमेस्टर में कुल 1,60,405 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 1,60,159 परीक्षा में शामिल हुए। 64% यानी 1,02,408 उम्मीदवार पास हुए जबकि 36% यानी 57,691 अभ्यर्थी फेल हो गए।
वहीं 246 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे, 44 का परिणाम अधूरा है और 13 अभ्यर्थियों का रिजल्ट रोका गया है। साथ ही, 3 अभ्यर्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते पकड़े गए।
2023 बैच के फोर्थ सेमेस्टर में 79% परीक्षार्थी सफल
इस बार फोर्थ सेमेस्टर परीक्षा में कुल 57,415 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया। इनमें से 57,384 ने परीक्षा दी, जिसमें से 45,528 छात्र (लगभग 79%) पास हुए। वहीं 11,814 छात्र (20.58%) असफल रहे। 31 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित नहीं हो सके।
द्वितीय सेमेस्टर में पास रेट 52% रहा
UP DElEd के एक अन्य द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा में 22,275 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से 11,209 उम्मीदवार (52%) पास हुए। वहीं 10,319 छात्र (46.32%) फेल हो गए और 693 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
2021 बैच का प्रदर्शन: पास से ज्यादा फेल
2021 बैच के फोर्थ सेमेस्टर में कुल 17,341 छात्र परीक्षा में बैठे, जिनमें से सिर्फ 8,123 (47%) पास हुए और 9,026 (52%) फेल हो गए।
वहीं द्वितीय सेमेस्टर में कुल 10,490 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 6,013 (58%) अभ्यर्थी पास हुए। बाकी 42% छात्र परीक्षा में सफल नहीं हो सके।
UP DElEd Result 2025 ऐसे करें चेक (Official Website Process)
अगर आप UP DElEd का रिजल्ट देखना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस को फॉलो करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट btcexam.in पर जाएं।
- होमपेज पर “परीक्षा” सेक्शन में जाकर “रिजल्ट” लिंक पर क्लिक करें।
- कोर्स व सेमेस्टर का चयन करें।
- अपना रोल नंबर, नामांकन वर्ष और नामांकन संख्या भरें।
- “रिजल्ट देखें” पर क्लिक करें।
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर पीडीएफ फॉर्मेट में दिखाई देगी, जिसे आप डाउनलोड व प्रिंट कर सकते हैं।
मार्कशीट डाउनलोड और रैंक लिस्ट भी उपलब्ध
रिजल्ट के साथ-साथ स्टूडेंट्स अपनी मार्कशीट और रैंक लिस्ट भी पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। यह डाटा भविष्य के प्रवेश या शिक्षक नियुक्तियों में उपयोगी हो सकता है।














