home page

आने वाले दिनों में बिहार के इन ज़िलों में बारिश होने की है संभावना, जाने मौसम विभाग की ताज़ा भविष्यवाणी

बिहार में पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ रही है. कई जिलों में लू की स्थिति बनी हुई है। हालांकि मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अब गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
 | 
bihar-weather-today-12-may-2023-imd-patna-alert-for-rain-temperature-fall-in-bihar-mausam-kaisa-rahega-ann-

बिहार में पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ रही है. कई जिलों में लू की स्थिति बनी हुई है। हालांकि मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अब गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। 15 मई को उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व क्षेत्र में स्थित 12 जिलों में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। हालांकि 14 मई तक राहत की उम्मीद नहीं है, लेकिन तापमान में मामूली कमी देखी जा सकती है।

बुधवार की तुलना में गुरुवार को तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। पटना शहर के तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जबकि किशनगंज में तीन डिग्री की गिरावट देखी गई। सभी जिलों के तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को 19 जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा, जबकि छह जिलों में लू की स्थिति रही। हालांकि, गुरुवार को सिर्फ दो जिलों में लू के हालात रहे और 15 जिले 40 डिग्री से ऊपर रहे।

आज राज्य में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने 12 मई को बताया है कि बिहार के दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्व हिस्से के 13 जिलों में भीषण गर्मी के साथ लू का प्रकोप हो सकता है। जिलों में पटना, गया, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, खगड़िया, लखीसराय, मुंगेर, बांका, भागलपुर और जमुई शामिल हैं।

ये भी पढ़िये : जाने डीज़ल से चलने वाले ट्रेन कितनी देती है माइलेज, एक किलोमीटर पर होने वाले खर्चे को सुनकर आप भी जोड़ देंगे हाथ

शेखपुरा में रिकार्ड किया गया अधिक तापमान

11 मई को, बांका और पूर्णिया जिलों में सामान्य से लगभग पांच डिग्री अधिक तापमान के साथ हीटवेव की स्थिति का अनुभव हुआ। शेखपुरा में उच्चतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रहा, कई अन्य जिलों में भी तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। मुजफ्फरपुर और किशनगंज में न्यूनतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य में औसत तापमान 39 से 41 डिग्री के बीच रहा।