कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए तैयारी करने वालों के लिए बाद अपडेट आया सामने, हाई क्वालिफ़िकेशन नही बल्कि इन चीजों से मिलेंगे एक्स्ट्रा नम्बर

हरियाणा में 6 हजार सिपाही भर्ती के लिए भर्ती का पैटर्न बदला है, अब पहले शारीरिक जांच होगी और बाद में लिखित परीक्षा होगी। भर्ती अगले माह में विज्ञापित होगी, संयुक्त पात्रता परीक्षा पास अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा।
हरियाणा सरकार ने सिपाही भर्ती के बदले नियमहरियाणा पुलिस द्वारा ने 6 हजार पदों पर होने वाली सिपाही भर्ती के लिए नियमों में कुछ बदलाव किया है। हरियाणा ने सिपाही पद के सेवा नियमों और भर्ती प्रक्रिया दोनो में ही बदलाव करने का निश्चय किया है।
इन नए नियमों के मुताबिक सिपाही भर्ती में अब उच्च शिक्षा प्राप्त करने के अतिरिक्त मार्क्स नहीं दिए जाएंगे। इसके बजाय जो भी अभ्यर्थी समय से पूर्व अपनी दौड़ पूरी कर लेंगे और जिन अभ्यर्थी की लंबाई तय मापदंडों से अधिक निकलेगी उन अभ्यर्थियों को अतिरिक्त नंबर दिए जायेंगे।
हरियाणा DGP ने किया तैयार किया ड्राफ्ट
हरियाणा के डीजीपी की तरफ़ से इसका ड्राफ्ट तैयार कर लिया है और बहुत जल्द इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा। इसके बाद हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पास डीजीपी की ओर तैयार किए गए से नए सेवा का ड्राफ्ट भेजा जाएगा। फिर सिपाही भर्ती के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। हरियाणा पुलिस ने 5 हजार पुरुष सिपाही और 1 हजार महिला सिपाही पदों की माग की है।
इससे पहले, हरियाणा पुलिस की तरफ़ से भर्ती प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है। अब सीईटी पास अभ्यर्थियों का पीएमटी (फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट) और फिर पीएसटी (फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट) किया जाएगा। ये टेस्ट पास करने के बाद फिर लिखित परीक्षा होगी। पहले लिखित पहले होती थी, फिर पीएमटी और पीएसटी होता था।
जिसकी वजह से लिखित परीक्षा में ऐसे अभ्यर्थी भी बैठ रहे थे, जिनका कद कम और छाती पूरी नहीं थी।जिससे बहुत अधिक संख्या में आवदेन आ रहे थे और भर्ती प्रक्रिया में समय लगता था। लेकिन अब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग और हरियाणा पुलिस ने इन कमियों को सुधारने की कोशिश की है।
डीजीपी ने सिपाही पद के लिए नया ड्राफ्ट तैयार कर लिया है और मुख्यमंत्री ने फाइल मंजूर भी कर ली है।अब केवल वित्त विभाग की मुहर लगनी बाकी है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह का कहना है कि संभावना है कि अगले महीने ही आवेदन मांगे जाएं। सीईटी पास आवेदन कर सकेंगे।
ये भी पढे : महिलाओं को हर रात को सोने से पहले ज़रूर करने चाहिए ये 3 काम, 60 की उम्र होने के बाद भी दिखेगी जवांये होंगे नए नियम
आवदेन करने के लिए 12वीं पास होना जरूरी है। पहले बीए पास अभ्यार्थी को 4 और एमए पास अभ्यार्थी को 3 नंबर अतिरिक्त मिलते थे। नई भर्ती में ऐसा नहीं होगा। इसके बजाय समय से पहले दौड़ पूरी करने पर 2 और निर्धारित लंबाई से अधिक 6 फुट तक के जवानों को 3 अंक दिए जाएंगे।
इसका तर्क ये दिया गया है कि सिपाही का अधिकतर काम फील्ड में होता है इसलिए उनका शारीरिक रुप से मजबूत होना आवश्यक है।