home page

हरियाणा में आज रात से मौसम बदलेगा अपनी करवट, इन ज़िलों धूलभरी आँधी के साथ हो सकती है हल्की बूंदाबादी

18 मई को हरियाणा कर मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है। 18 मई हरियाणा में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। हरियाणा के कुछ जिलों में धूल भरी आंधी चलेगी, कुछ जिलों में गरज चमक और  हल्की बारिश हो सकती है। ये बदलाव मौसम में हर जगह दिखाई देगा। IMD चंडीगढ़ ने बताया है कि आने वाले पांच दिनों में हरियाणा के तापमान में कोई बदलाव नहीं दिखने को मिलेगा। 
 | 
haryana mausam

18 मई को हरियाणा के  मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है। 18 मई हरियाणा में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। हरियाणा के कुछ जिलों में धूल भरी आंधी चलेगी, कुछ जिलों में गरज चमक और  हल्की बारिश हो सकती है। ये बदलाव मौसम में हर जगह दिखाई देगा।

IMD चंडीगढ़ ने बताया है कि आने वाले पांच दिनों में हरियाणा के तापमान में कोई बदलाव नहीं दिखने को मिलेगा। लोगों को गर्मी ऐसे ही सताएगी। हालांकि 16 व 17 मई  मौसम सामान्य रहेगा। 25 से 35 किलाेमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी। कही कहीं आंशिक बादल कहीं-कहीं पर हवाएं व गरज चमक के साथ कही पर बूंदाबांदी भी हो सकती है।

16 से 18 मई तक बदलता रहेगा मौसम 

हिसार के के एक विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि 18 मई तक मौसम ऐसे ही बदलता रहेगा।  पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 16 मई को दोपहर के बाद धूल भरी हवाएं चल सकती है। 16 मई रात्रि से 18 मई के बीच बादल, हवाएं और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। परंतु 19 मई से फिर से गर्म हो जायेगा और गर्मी भी बढ़ जाएगी। 

18 may को इन जिलों में ऐसा रहेगा मौसम

उत्तरी हरियाणा के 6 जिलों अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल व कैथल में 18 मई को गरज चमक के साथ साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। दक्षिण और दक्षिण पूर्व हरियाणा के जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, रोहतक, फरीदाबाद, सोनीपत व पानीपत में 18 मई को धूल भरी, गरज चमक और हल्की बारिश का आशंका है।

साथ ही  35 से 40 किलोमीटर की रफ्तार वाली हवाएं भी चल सकती है। पश्चिम और दक्षिण पश्चिम जिलों सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी, हिसार व चरखी दादरी में भी यही हाल रहेगा। यहां येलो अलर्ट है।

रात का तापमान 

बीती रात कुछ ज्यादा ही गर्म थी।  24 घंटों के न्यूनतम तापमान में  -1 डिग्री की ही गिरावट दर्ज हुई है। पंचकूला में 2.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और तापमान 21.2 डिग्री पर पहुंच गया। सिरसा में रात सबसे ज्यादा गर्म रही। 2 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई और तापमान सबसे ज्यादा 26.4 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि यमुनानगर के तापमान में   2.7 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। यहां भी तापमान 21.9 डिग्री रहा।