Haryana Weather Update: मौसम में आए बदलाव से हरियाणा में छाया कोहरा, यह है मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी

Haryana Weather Update: कई जगहों पर घने कोहरे के कारण सुबह तापमान ठंडा रहता है। हालांकि दोपहर में धूप निकलने के बाद गर्मी का अहसास होने लगता है। शनिवार को पहाड़ों से निकली नम हवा के साथ मैदानी इलाकों में भी कोहरा वाष्प के रूप में नजर आया। सुबह के समय कई जगहों पर कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। सुबह करीब 10 बजे तक सभी वाहनों को लाइट जलाकर ही चलाना पड़ा। हालाँकि मौसम के इस रूप को देख लोगों को सर्दी के कपड़ें एकबार फिर से याद आ गये क्योंकि सर्दी भी कड़ाके की हो चुकी है।
कड़ाके की ठंड ने फिर से दी दस्तक
महेंद्रगढ़ में हाल के दिनों में कोहरा छाया हुआ है, जिससे वाहन चालकों को दिन में भी रोशनी का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। सुबह के टाइम इस क्षेत्र में धुंध बढ़ने से मौसम में ठंडक लौट आई है। हालांकि, दोपहर में सूरज निकलने के बाद यह गर्म हो जाता है। कृषि मौसम विज्ञानियों ने पाया है कि हवा की दिशा बदलने से पहाड़ों से निकलने वाली नमी वाष्प के रूप में नजर आ रही है। अगले 48 घंटों में कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं। अभी तक मौसम शुष्क बना हुआ है। क्षेत्र में शनिवार को अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कोहरे ने फिर से बढ़ाई मुश्किलें
राष्ट्रीय राजमार्ग 148बी पर नांगल चौधरी के पास कोहरे के कारण चार वाहन आपस में टकरा गए। कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, लेकिन वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इससे काफी देर तक यातायात बाधित रहा। इस इलाक़े में सुबह तो कोहरे का प्रकोप छाया रहा पर दोपहर में सूर्य देवता ने अपनी तेज धूप से कोहरे को ख़त्म कर दिया।
ये भी पढ़े: Haryana News: कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियों को हुआ आपस में प्यार, लड़का बनने के लिए हो गई तैयार
तापमान में दिखी गिरावट
सुबह कोहरा बढ़ने से तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट आ रही है। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पर पहुंच गया है, जो पिछले सप्ताह के मुकाबले 5 डिग्री कम है। हालांकि, साल के इस समय तापमान सामान्य तापमान से 5 डिग्री अधिक रहता है। इस कारण दिन में ठंड कम पड़ रही है।
हेडलाइट जलाकर करना पड रहा सफ़र
दो दिनों तक पश्चिमी क्षेत्र में आंशिक बादल छाए रहने के कारण शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। हालांकि शुक्रवार को भी कोहरा छाया रहा, लेकिन उतना घना नहीं था। शनिवार की सुबह घने कोहरे के कारण सड़कों पर यातायात की काफी समस्या हो गई। गाड़ियों की ड्राइविंग करते वक्त हेडलाइट की मदद लेनी पड़ी।