Haryana Roadways: हरियाणा में इन 70 रूटों पर नही चलेगी हरियाणा रोडवेज, जाने रोडवेज विभाग ने क्यों लिया बड़ा डिसीजन

Haryana Roadways: हरियाणा में बस से सफर करने वालों के लिए एक बुरी खबर है। अब बस के इन यात्रियों की परेशानी बढ़ जाएगी। हरियाणा रोडवेज विभाग कई रूटों की बसों को बंद करने जा रहा है। आने वाले दो महीने में बसें कंडम होने से लोकल बस यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। साल 2014 में हरियाणा में 3600 बसें थी। जो अब घटते घटते 2200 ही बची है।
रोहतक बस डिपो में साल 2014 में 240 बसें थी जो कि अब 186 ही रह गई हैं। जिनमें से 15 बसें ट्रेनिंग की हैं। लगातार बसों की संख्या घटने से लंबी दूरी के मार्गों पर बसों को चलाना कठिन हो गया है। जिससे डिपो से 14 मार्गों के परमिट कैंसिल हो चुके हैं।
पुरानी बसों पर लगी थी पाबंदी, आज से दिल्ली तक नई बसें चलाने की मजबूरी
दिल्ली सरकार ने पिछले साल 30 अक्टूबर के बाद दिल्ली में पुरानी बसों की एंट्री पर रोक लगा दी थी। पर हरियाणा परिवहन विभाग की मांग पर इसमें 30 अप्रैल 2023 तक की छूट प्रदान की गई थी। ये अवधि अब समाप्त हो गई है। रोहतक को मिली हुई 18 बसें दिल्ली मार्ग पर चलाने की मजबूरी हो जाएगी।
ये बसें फ़िलहाल चंडीगढ़ और अन्य लंबी दूरी के मार्गों पर चलाई जा रही हैं। पिछले 10 सालों में 54 बसें कम हो चुकी है; आगरा, बठिंडा, कटरा समेत कई और जरूरी रूट भी बंद हैं। जब सालासर के लिए बस चलाने की डिमांड बढने लगी तो रोहतक डिपो को सोनीपत डिपो से परमिट लेकर बस चलानी पड़ी थी। पहले से कैंसिल मार्गों पर बसों का संचालन बंद हो चुका है। 22 और बसों को जून बंद कर दिया जाएगा।
तीन और रूट बंद किए जा सकते हैं
फिलहाल यह बसें, गोहाना, भिवानी, सोनीपत, पानीपत, बहादुरगढ़, झज्जर समेत अन्य लोकल के मार्गों पर चलाई जा रही हैं। पिछले साल इन मार्गोँ पर चलने वाली 8 बसें रिटायर होने के बाद कंडम घोषित कर दी गई थी।
नई बसें शुरु करने में सरकार बहुत ढीली है। कर्मचारी संगठनों ने रोहतक डिपो से 200 नई बसें चलाने की डिमांड की है। इसलिए परिवहन विभाग ने पिछले साल 30 नई बसें देने की घोषणा की थी। जिनमें से अब तक 18 बसें ही मिली हैं। 12 बसों का अभी इंतजार है।
ये भी पढे :काफी टाइम बाद सोना और चांदी के दामों में आया भारी उछाल, जाने क्या है सोने चांदी का ताजा भाव
इन मार्गों के कैंसिल हो चुके परमिट
रोहतक - आगरा रोहतक - मथुरा रोहतक - पठानकोट रोहतक - अमृतसर रोहतक - डलहौजी रोहतक - जम्मू कटरा रोहतक - बीकानेर रोहतक - कानुपर रोहतक - गंगानगर रोहतक - अनूपगढ़ रोहतक - फिरोजपुर रोहतक - पंचकोशी रोहतक - अबोहर रोहतक - बठिंडा
दिल्ली में पुरानी बसों को रिटायर करने के बाद मानई बसें चलाई जा रही हैं। नई बसों के लिए विभाग काम कर रहा है। यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। -भारत भूषण गोगिया, जीएम रोडवेज, रोहतक