दिल्ली से पुष्कर के लिए हरियाणा रोडवेज डायरेक्ट बस, जाने बस का टाइमटेबल और किराया Delhi To Pushkar Direct Bus

By Uggersain Sharma

Published on:

Delhi To Pushkar Direct Bus : राजस्थान की धार्मिक नगरी पुष्कर जाने की इच्छा रखने वाले यात्रियों के लिए अब एक अच्छी खबर है। हरियाणा राज्य परिवहन, रेवाड़ी डिपो द्वारा दिल्ली से पुष्कर तक सीधी बस सेवा शुरू की गई है। यह सेवा उन श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए बेहद लाभकारी है जो पुष्कर की यात्रा करना चाहते हैं, लेकिन अब तक सीधी बस सेवा न होने के कारण उन्हें असुविधा होती थी।

दिल्ली से पुष्कर अब आसान

यह विशेष बस सेवा दिल्ली से पुष्कर के बीच जयपुर और अजमेर होते हुए चलती है और कई प्रमुख कस्बों को जोड़ती है। इसका रूट इस प्रकार है:

दिल्ली ➡ धौला-कुआं ➡ ईफ्फको चौक ➡ धारूहेड़ा ➡ बावल ➡ बहरोड़ ➡ कोटपुतली ➡ दूदू ➡ किशनगढ़ ➡ अजमेर ➡ पुष्कर

इस मार्ग में राजस्थान के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों को शामिल किया गया है, जिससे यात्रियों को सीधे और सुविधाजनक सेवा मिल सके।

जाने का समय (Onward Journey)

स्थानप्रस्थान समय
रेवाड़ी से दिल्लीसुबह 5:40 बजे
दिल्ली (सराय काले खां)सुबह 7:40 बजे
बावलसुबह 9:40 बजे
जयपुरदोपहर 2:20 बजे
अजमेरशाम 4:30 बजे
पुष्कर आगमनशाम 5:20 बजे

वापसी समय (Return Journey)

स्थानप्रस्थान समय
पुष्करसुबह 3:30 बजे
अजमेरसुबह 4:30 बजे
जयपुरसुबह 7:40 बजे
दिल्ली से रेवाड़ीदोपहर 1:30 बजे

क्यों खास है यह सेवा?

  • दिल्ली से पुष्कर की एकमात्र सीधी हरियाणा रोडवेज सेवा
  • दोनों ओर की यात्रा के लिए निर्धारित समय
  • श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए सुलभ सेवा
  • बिजी रूट और धार्मिक स्थल को जोड़ने वाली बड़ी सुविधा
  • नियमित संचालन और भरोसेमंद डिपो (रेवाड़ी)

विशेष सूचना

  • समय-सारणी में परिवर्तन संभव है, इसलिए यात्रा से पहले निकटतम रेवाड़ी डिपो या बस अड्डे से जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
  • यह सेवा श्रद्धालुओं, कॉलेज स्टूडेंट्स, और यात्रियों के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध हो रही है।
  • ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा जल्द ही उपलब्ध हो सकती है।

Uggersain Sharma

Uggersain Sharma is a Hindi content writer from Sirsa (Haryana) with three years of experience. He specializes in local news, sports, and entertainment, adept at writing across a variety of topics, making his work versatile and engaging.