Earthquake in Delhi: नए साल के दिन ही भूकंप के झटको से दहल उठा दिल्ली और उसके आसपास का इलाक़ा, जाने क्या थी तीव्रता

इस बार नए साल 2023 का आरंभ भूकंप के साथ हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के कुछ क्षेत्रों रात लगभग 1.19 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। राजधानी दिल्ली मे इस भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई।
हरियाणा में भूकंप का केंद्र
Earthquake tremors felt in Delhi and surrounding areas pic.twitter.com/LUDHAHPpey
— ANI (@ANI) December 31, 2022
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र) का कहना है कि शनिवार को आया भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में था। इसकी गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी। बता दें, इससे पहले दिल्ली में 29 नवंबर 2022 को 2.5 और 12 नवंबर को 5.4 तीव्रता का भूकंप आया था। उस भूकंप का केंद्र नेपाल में था।
नए साल के दिन देश के कुछ हिस्सों में लोगों ने भूकंप महसूस किया। भूकंप हरियाणा के झज्जर जिले सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के पास के इलाकों में महसूस किया गया। झज्जर जिले के बेरी में कंप का केंद्र रहा है।
मणिपुर में 4.1 तीव्रता का भूकंप
Earthquake of Magnitude:4.1, Occurred on 30-12-2022, 23:46:21 IST, Lat: 24.06 & Long: 94.73, Depth: 130 Km ,Location: 100km SSE of Ukhrul, Manipur, India for more information Download the BhooKamp App https://t.co/k9ExS3GojO@Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia @Indiametdept pic.twitter.com/ecObyOtIZm
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) December 30, 2022
आपकी जानकारी के लिए बता दें, इससे पहले 30 दिसंबर 2022 को मणिपुर के उखरुल में रात 11 बजकर 46 मिनट 21 सेकेंड पर 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था। उस भूकंप की गहराई जमीन से 130 किमी नीचे रही थी।
असम में 3.5 तीव्रता का भूकंप
Earthquake of Magnitude:3.5, Occurred on 29-12-2022, 12:27:50 IST, Lat: 26.58 & Long: 92.13, Depth: 10 Km ,Location: 62km NE of Guwahati, Assam, India for more information Download the BhooKamp App https://t.co/06fDlybRwK pic.twitter.com/s6FvY66Tlj
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) December 29, 2022
वही बता दें की 29 दिसंबर को असम राज्य की राजधानी गुवाहाटी में भी 3.5 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। भूकंप दिन में 12 बजकर 27 मिनट 50 सेकेंड पर आया था।