95 साल की दादी अम्मा ने खूबसूरत डांस से जीता सबका दिल, इस उम्र में ऐसा डांस देखकर तो हर कोई कर रहा वाहवाही

By Ajay Kumar

Published on:

तमिलनाडु की रहने वाली 95 वर्षीय वृद्ध महिला ने अपनी डांस स्किल से सभी को हैरान कर दिया है। इन्होंने तमिल फिल्मी गाने “ओह रसिक्कुम सीमाने” पर अपने डांस से न केवल अपने आस-पास के लोगों का मन मोह लिया बल्कि सोशल मीडिया पर भी तहलका मचा दिया। इनके डांस की वीडियो जल्द ही वायरल हो गई जिसे आईआरएएस अनंत रूपानागुडी ने भी शेयर किया था।

पुरानी यादों का जादू

इस महिला का जन्म 1920 के दशक में हुआ था और उन्होंने 1940 के दशक में कलाक्षेत्र फाउंडेशन से डांस की शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने अपने जीवन के प्रारंभिक वर्षों में चंद्रलेखा जैसी कई फिल्मों में भी नृत्य किया था। यह वीडियो एक रेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बनाई गई थी जहाँ यह महिला रहती हैं। वीडियो में उन्हें नीले और पीले रंग की साड़ी में गाने पर थिरकते हुए देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर छाई वीडियो

इस डांस वीडियो को 23 जून को ऑनलाइन पोस्ट किया गया था और इसे देखते ही देखते डेढ़ लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो को 5,100 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं और उसके व्यूज की संख्या बढ़ती जा रही है। वीडियो की लोकप्रियता का अंदाजा इसके कमेंट सेक्शन से लगाया जा सकता है जहां लोग इनकी प्रतिभा की सराहना कर रहे हैं।