Cibil Score For Car Loan: सिबिल स्कोर किसी भी तरह के लोन लेने के लिए आपकी वित्तीय साख का एक महत्वपूर्ण संकेतक होता है और कार लोन में इसकी भूमिका अहम होती है.
कार लोन के लिए सिबिल स्कोर की आवश्यकता
कार लोन के लिए जरूरी न्यूनतम सिबिल स्कोर (minimum CIBIL score) बैंक की पॉलिसी, आय, वर्तमान लोन, नौकरी की स्थिरता और डाउन पेमेंट की राशि जैसे कई दूसरे फैक्टर पर अलग हो सकता है. अधिकांश बैंक कार लोन के लिए 700 से अधिक सिबिल स्कोर वाले ग्राहकों को प्राथमिकता देते हैं.
सिबिल स्कोर से परे कारक
ध्यान देना चाहिए कि कार लोन के लिए हाई सिबिल स्कोर (high CIBIL or credit score) एकमात्र मानदंड नहीं है. बैंक आपकी आय, रोजगार की स्थिरता, ऋण-से-आय अनुपात और अन्य कारकों का भी मूल्यांकन करेंगे ताकि आपकी ऋण-योग्यता का निर्धारण कर सकें.
700 से कम सिबिल स्कोर पर क्या होता है
अगर आपका क्रेडिट स्कोर 700 से कम है, तो आप कार लोन के लिए पात्र हो सकते हैं. लेकिन हाई ब्याज दरों (higher interest rates) या सख्त लोन शर्तों का सामना करना पड़ सकता है.
सिबिल स्कोर सुधारने के टिप्स
बेहतर होगा कि कार लोन के लिए आवेदन करने से पहले अपने सिबिल स्कोर को बेहतर करने की कोशिश करें. इससे न केवल आपका लोन आसानी से मंजूर होगा बल्कि बेहतर ब्याज दर पर भी मिल सकेगा.














