मुर्रा भैंस का नाम आते ही डेयरी व्यवसाय से जुड़े किसानों के मन में एक उच्च गुणवत्ता वाली भैंस की छवि उभरती है। यह भैंस मुख्यतः हरियाणा और पंजाब राज्य मे पाई जाती है और अपनी विशेषताओं के कारण धीरे-धीरे पूरे भारत में फैल गई। मुर्रा भैंस का दूध उत्पादन क्षमता इतनी ज्यादा होती है कि यह अन्य नस्लों की तुलना में अधिक दाम पर बिकती है। यही कारण है कि डेयरी व्यवसाय में मुर्रा भैंस को एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है।
डेयरी व्यवसाय के लिए मुर्रा भैंस क्यों है उपयुक्त
मुर्रा भैंस को डेयरी व्यवसाय के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। इसका मुख्य कारण इसकी उच्च दूध उत्पादन क्षमता है। मुर्रा भैंस प्रतिदिन 20 से 30 लीटर तक दूध देती है, जो इसे अन्य नस्लों से अलग करता है। यह दूध गाढ़ा और पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो बाजार में अधिक मांग में रहता है। मुर्रा भैंस के दूध की गुणवत्ता और मात्रा के कारण किसान इस नस्ल का पालन करके अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।

मुर्रा भैंस की पहचान
मुर्रा भैंस की पहचान करना अन्य भैंसों से थोड़ी अलग है। इस नस्ल की कुछ खास पहचान होती हैं। जिन्हें जानकर किसान आसानी से इसकी पहचान कर सकते हैं:
- सींग: मुर्रा भैंस के सींग जलेबी की तरह घुमावदार होते हैं।
- रंग: मुर्रा भैंस का रंग काला होता है, जो इसे और भी विशिष्ट बनाता है।
- सिर और पूंछ: इस भैंस का सिर छोटा और पूंछ लंबी होती है। इसके अलावा इसके सिर, पूंछ और पैरों पर सुनहरे रंग के बाल होते हैं।
- शारीरिक बनावट: मुर्रा भैंस का पिछला हिस्सा सुविकसित होता है। जिससे इसकी शारीरिक बनावट मजबूत और संतुलित नजर आती है।
मुर्रा भैंस की विशेषताएँ और गर्भाधान अवधि
मुर्रा भैंस की एक और महत्वपूर्ण खासियत है इसकी गर्भाधान अवधि, जो करीब 310 दिन होती है। अगर इसकी सही देखभाल की जाए, तो यह भैंस प्रतिदिन 20 से 30 लीटर तक दूध दे सकती है। यही कारण है कि मुर्रा भैंस की डिमांड हमेशा उच्च रहती है और यह बाजार में महंगे दाम पर बिकती है।
मुर्रा भैंस की कीमत
मुर्रा भैंस की कीमत उसकी दूध उत्पादन क्षमता और मांग के आधार पर तय होती है। एक मुर्रा भैंस की कीमत 50 हजार रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक हो सकती है। यह कीमत उसकी उम्र, स्वास्थ्य और दूध उत्पादन की क्षमता पर निर्भर करती है। अधिक दूध देने वाली मुर्रा भैंस की कीमत ज्यादा होती है। जिससे किसानों को अधिक मुनाफा हो सकता है।
देश-विदेश में मुर्रा भैंस की डिमांड
मुर्रा भैंस की डिमांड न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी है। इसकी उच्च दूध उत्पादन क्षमता और अनोखी शारीरिक बनावट के कारण यह भैंस विदेशों में भी लोकप्रिय हो रही है। कई देशों में मुर्रा भैंस का निर्यात किया जा रहा है। जिससे भारतीय किसानों को और अधिक मुनाफा हो रहा है।