18 july 2024 Gold-Silver Price:18 जुलाई की शाम को सोने चांदी के भाव में आया जबरदस्त उछाल, जाने 1 तोले सोने चांदी की कीमत

By Vikash Beniwal

Published on:

18 july 2024 Gold-Silver Price: गुरुवार 18 जुलाई की शाम को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में इजाफा हुआ है। जबकि चांदी की कीमत गिरी है 24 कैरेट सोने की 10 ग्राम की कीमत 74 हजार रुपये के पार पहुंच गई है। साथ ही चांदी की कीमत 91 हजार रुपये प्रति किलो से भी अधिक है। 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की राष्ट्रीय कीमत 74065 रुपये है। जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी 91614 रुपये प्रति किलो है।

भारत बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन ने बताया कि मंगलवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 73339 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज सुबह 74065 रुपये हो गया है। यही कारण है कि शुद्धता के आधार पर 18–20, 22–24 कैरेट गोल्ड के रेट में बढ़ोतरी हुई है। 17 जुलाई को मुहर्रम के चलते बाजार बंद था।

सोने-चांदी का लेटेस्ट भाव

 शुद्धता मंगलवार शाम का रेट  गुरुवार सुबह का भाव कितना सस्ता या महंगा

सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 73339 74065 726 रुपये मंहगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995 73045 73768 723 रुपये मंहगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916 67179 67844 665 रुपये मंहगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750 55004 55549 545 रुपये मंहगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585 42903 43328 425 रुपये मंहगा
चांदी (प्रति 1 किलो) 999 92014 91614 400 रुपये किलो सस्ती

मिस्ड कॉल से जानें सोने-चांदी की कीमत

शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते सिवाय ibja द्वारा घोषित छुट्टियों के। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का मूल्य 8955664433 पर मिस्ड कॉल करें। कुछ ही देर में SMS के माध्यम से रेट्स मिल जाएंगे। आप www.ibja.co या ibjarates.com पर निरंतर अपडेट भी पा सकते हैं।

याद रखें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी की गई कीमतों से विभिन्न प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव का पता लगाया जा सकता है। टैक्स और मेकिंग चार्ज से पहले ये खर्च हैं। IBJA द्वारा जारी किए गए दरों में जीएसटी नहीं शामिल है लेकिन वे पूरे देश में सर्वमान्य हैं। सोने या चांदी के गहने खरीदते समय टैक्स की वजह से उनके मूल्य अधिक होते हैं।

Vikash Beniwal

मेरा नाम विकास बैनीवाल है और मैं हरियाणा के सिरसा जिले का रहने वाला हूँ. मैं पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया पर राइटर के तौर पर काम कर रहा हूं. मुझे लोकल खबरें और ट्रेंडिंग खबरों को लिखने का अच्छा अनुभव है. अपने अनुभव और ज्ञान के चलते मैं सभी बीट पर लेखन कार्य कर सकता हूँ.