home page

Petrol-Diesel Prices Today 08 May 2022: आज कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आपके शहर में कितने का मिल रहा तेल

 | 
Petrol-Diesel Prices Today 08 May 2022: आज कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आपके शहर में कितने का मिल रहा तेल

Petrol-Diesel Price Today 08 May 2022: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। बढ़ती महंगाई से आम आदमी को काफी परेशानियों का सामाना करना पड़ रहा है। सरकारी तेल कंपनियों ने रविवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। पेट्रोल डीजल के दाम में एक बार फिर किसी प्रकार का कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। बीते एक महीने से तेल के दाम स्थिर है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में आज पेट्रोल 105.41 रुपए और डीजल 96.67 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपये व डीजल की कीमत 104.77 रुपये प्रति लीटर है। तेल कंपनियों ने आखिरी बार 6 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए थे। इससे पहले 22 मार्च से 6 अप्रैल तक पेट्रोल व डीजल के भाव में करीब 10 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ था।

इन राज्यों में पेट्रोल 100 के पार

देश में पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमत 100 रुपए के पार जा चुकी है। कई शहरों पेट्रोल शतक लगा चुका था। बीते कुछ दिनों में हुई बढ़ोतरी के बाद डीजल भी 100 के पार जा पहुंचा है। मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए से ऊपर चल रहा है। सबसे महंगा पेट्रोल मुंबई में बिक रहा है।

शहर पेट्रोल के भाव डीजल के भाव
दिल्ली 105.41 रुपए 96.67 रुपए
मुंबई 120.51 रुपए 104.77
कोलकाता 115.12 रुपए 99.83 रुपए
चेन्‍नई 110.85 रुपए 100.94 रुपए
नोएडा 110.47 रुपए 97.03 रुपए
गुरुग्राम 110.61 रुपए 105.86 रुपए
लखनऊ 105.25 रुपए 96.83 रुपए
चंडीगढ़ 104.74 रुपए 90.83 रुपए
पटना 116.23 रुपए 101.06 रुपए
पोर्टब्‍लेयर 91.45 रुपये 85.83 रुपए
जयपुर 118.13 रुपए 101.01 रुपए

हर रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं रेट

सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल की कीमत हर दिन घटती-बढ़ती रहती हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होता है। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

आप घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता लगा सकते है। इंडियन ऑयल के कस्‍टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजना होगा। इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं।