नए टोल सिस्टम में भी ऐसे कर सकते है टोल फ्री जर्नी, जाने किन लोगों का नही लगेगा कोई टैक्स

By Vikash Beniwal

Published on:

New Toll System Rules

GNSS Toll System: भारत ने एक नई जीपीएस आधारित टोल टैक्स सिस्टम को अपनाया है जो जीएनएसएस सिस्टम के माध्यम से वाहनों की यात्रा की दूरी के आधार पर टोल शुल्क निर्धारित करता है. इस नई व्यवस्था में सैटेलाइट की मदद से वाहनों की यात्रा की दूरी की गणना की जाती है और टोल वसूला जाता है.

टैक्स मुक्त यात्रा के लिए पात्रता

इस नई प्रणाली में कुछ विशेष मामलों में टैक्स मुक्त यात्रा का प्रावधान (tax exemption) भी है. जैसे कि यदि आपकी यात्रा की दूरी 20 किलोमीटर से कम है, तो आपको कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा. यह व्यवस्था विशेषकर उन लोगों के लिए लाभकारी है जिनके निवास हाईवे के नजदीक हैं.

गणमान्य व्यक्तियों के लिए फ्री टैक्स

सरकार ने गणमान्य व्यक्तियों के लिए टोल फ्री (toll free) प्रावधान को यथावत रखा है. जीएनएसएस सिस्टम पूरी तरह लागू होने के बाद भी इन व्यक्तियों को पहले की भांति टोल टैक्स में छूट दी जाएगी.

टैक्स बचाने के उपाय

नई टोल टैक्स प्रणाली में यदि आप हाइवे पर 20 किलोमीटर से अधिक यात्रा नहीं करते हैं तो आपको कोई टैक्स नहीं देना होगा. इस प्रणाली में आप अपनी यात्रा को योजनाबद्ध तरीके से कर सकते हैं जैसे कि कुछ दूरी सर्विस रोड से तय करना या फिर निश्चित दूरी के बाद ही मुख्य हाईवे पर यात्रा शुरू करना. जिससे आप टोल टैक्स को कम कर सकते हैं.

Vikash Beniwal

मेरा नाम विकास बैनीवाल है और मैं हरियाणा के सिरसा जिले का रहने वाला हूँ. मैं पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया पर राइटर के तौर पर काम कर रहा हूं. मुझे लोकल खबरें और ट्रेंडिंग खबरों को लिखने का अच्छा अनुभव है. अपने अनुभव और ज्ञान के चलते मैं सभी बीट पर लेखन कार्य कर सकता हूँ.