भारत में इन अधिकारियों को टोल टैक्स में मिलती है छूट, बिना टैक्स दिए भी क्रॉस कर सकते है प्लाजा

By Uggersain Sharma

Published on:

आपने अक्सर देखा होगा कि जब भी आप टोल टैक्स से गुजरते हैं तो कुछ लोग अपना कार्ड दिखाकर टोल से बच जाते हैं। हमारे ये टोल टैक्स एग्जेंप्शन लेना भौकाल माना जाता है। लेकिन टोल माफ हर किसी का नहीं होता है। टोल टैक्स एग्जेंप्शन हासिल करने का मौका कुछ सलेक्टेड लोगो को ही मिलता है।

इसका मतलब इसमें कुछ ऑफिसर्स ही टोल टैक्स पर कार्ड दिखाकर बिना टोल टैक्स दिए आगे बढ़ सकते हैं। लेकिन इसमें कौन लोग शामिल हैं। किन लोगों को टोल टैक्स नहीं देना भरना पड़ता है, और वो टोल टैक्स एग्जेंप्शन का फायदा कितनी बार उठा सकते हैं, इसकी पूरी डिटेल्स यहां पढ़ें।

टोल टैक्स पर छूट

वैसे जिन लोगों को टोल टैक्स पर छूट मिलती है, उनको लेकर आपके जहन में कई सवाल आते होंगे। जैसे क्या जिन लोगों का टोल माफ होता है। अगर वो अपनी पर्सनल कार से सफर करते हैं, तब भी उन्हें टोल टैक्स में छूट मिलती है? या वो टोल टैक्स प्लाजा को कितनी बार फ्री में क्रॉस कर सकते हैं? यहां हम आपको इन सब सवालों के जवाब के साथ बताएंगे कि किन लोगों को टोल टैक्स में छूट मिलती है।

इन्हें नहीं भरना पड़ता टोल टैक्स

प्रेसिडेंट या चीफ प्रेसिडेंट जैसे लोगों के अलावा भी कई लोग हैं जिन्हें छूट मिलती है। इसमें यूनिफॉर्म्ड ऑफिसर्स आते हैं। जिसमें पुलिस वाले, सेना के लोग या पैरामिलिटरी के लोग शामिल हैं। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मुताबिक जो भी सेंटर या स्टेट के यूनिफॉर्म्ड लोग होते हैं।

ये किसी सरकारी काम से जा रहे होते हैं या सेना का जवान छुट्टी से आ रहा होता है या वापिस सेना जॉइन करने जा रहा होता है तो ऐसे में ये टोल से एग्जेम्प्टेड होते हैं। यानी जो लोग अपनी ड्यूटी पर होते हैं, उनका टोल माफ होता है।

सरकारी अधिकारी और टोल टैक्स छूट

इसके अलावा, कुछ सरकारी अधिकारी और महत्वपूर्ण पदों पर बैठे व्यक्ति भी टोल टैक्स में छूट के हकदार होते हैं। इसमें उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश, संसद सदस्य, राज्य विधान सभा के सदस्य और कुछ विशेष पदों पर बैठे अधिकारी शामिल हैं। इन लोगों को उनकी जिम्मेदारियों और कार्य के चलते टोल टैक्स माफी दी जाती है ताकि उनका सफर सुगम हो सके।

Uggersain Sharma

Uggersain Sharma is a Hindi content writer from Sirsa (Haryana) with three years of experience. He specializes in local news, sports, and entertainment, adept at writing across a variety of topics, making his work versatile and engaging.