Torn Notes Rule: कटा-फटा नोट बदलवाने का काम होगा मिनटों में, नही देना पड़ेगा एक भी रुपया एक्स्ट्रा

By Vikash Beniwal

Published on:

RBI Torn Note Exchange

Torn Notes Rule: अगर आप भी अपने कटे-फटे नोटों को जुगाड़ से चिपकाकर उपयोग में ला रहे हैं तो इस आदत को बदल दीजिए. आपको जानकर खुशी होगी कि बैंक इन नोटों को बिना किसी परेशानी या टोका-टिप्पणी के बदल देते हैं. इसलिए चिपकाने की आवश्यकता नहीं होती और आपको उसके बदले पूरी रकम भी मिल जाती है.

बिना किसी फॉर्म या चार्ज के नोट बदलना

आपको यह जानकर और भी सहूलियत होगी कि बैंक में कटे-फटे नोट (damaged notes) को बदलने के लिए किसी भी तरह के फॉर्म को भरने या चार्ज देने की आवश्यकता नहीं होती है. यह सेवा बिलकुल मुफ्त प्रदान की जाती है. जिससे आपको अपने कटे-फटे नोटों को आसानी से बदलने में मदद मिलती है.

RBI के नियम और शर्तें

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार कई नियम और शर्तें हैं जिनके तहत गंदे, पुराने और कटे-फटे नोटों को बिना किसी परेशानी के किसी भी पब्लिक सेक्टर बैंक में बदला जा सकता है. यह नियम बाजार में चलने लायक न होने पर भी लागू होता है. जिससे आप बिना किसी चिंता के अपने नोट बदल सकते हैं.

नोट बदलने की प्रक्रिया

अगर नोट ज्यादा फटा हुआ (excessively torn notes) हो तो बैंक उसके बदले कोई चार्ज ले सकता है. हालांकि यह स्थिति बहुत कम होती है. RBI के अनुसार एक बार में अधिकतम 20 नोट बदले जा सकते हैं. जिनकी कुल अमाउंट 5000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए. यदि अधिक वैल्यू के नोट बदले जाते हैं, तो बैंक पैसे को आपके खाते में जमा कर सकता है.

Vikash Beniwal

मेरा नाम विकास बैनीवाल है और मैं हरियाणा के सिरसा जिले का रहने वाला हूँ. मैं पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया पर राइटर के तौर पर काम कर रहा हूं. मुझे लोकल खबरें और ट्रेंडिंग खबरों को लिखने का अच्छा अनुभव है. अपने अनुभव और ज्ञान के चलते मैं सभी बीट पर लेखन कार्य कर सकता हूँ.