PVC Aadhaar Card: प्लास्टिक वाला आधार कार्ड बनवाने का कितना लगता है पैसा, बारिश या धूल में भी नही होगा खराब

By Uggersain Sharma

Published on:

HOW TO APPLY PVC AADHAAR CARD

PVC Aadhaar Card: भारत में आधार कार्ड अब एक अनिवार्य दस्तावेज बन चुका है. चाहे सफर हो, बैंकिंग से जुड़े काम हों, बच्चों का स्कूल में दाखिला या फिर जमीन की रजिस्ट्री. हर जगह आधार कार्ड की आवश्यकता होती है. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी यह कार्ड भौतिक रूप में प्रस्तुत करने की मांग की जाती है.

PVC आधार कार्ड के लाभ (Benefits of PVC Aadhaar Card)

वर्तमान में जारी आधार कार्ड का साइज पॉकेट फ्रेंडली नहीं होता और इसे सुरक्षित रखने में कठिनाई होती है. पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) आधार कार्ड, जिसे विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा जारी किया जाता है, एक जबरदस्त विकल्प है. यह कार्ड सिंथेटिक प्लास्टिक से बना होता है जो इसे मजबूत और टिकाऊ बनाता है. इसका आकार क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड जितना होता है. जिससे इसे पॉकेट या वॉलेट में आसानी से रखा जा सकता है.

घर बैठे PVC आधार कार्ड कैसे बनवाएं (How to order PVC Aadhaar Card from home)

पीवीसी आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया बेहद सरल है. UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘Get Aadhar’ विकल्प के अंतर्गत ‘Order Aadhar PVC Card’ पर क्लिक करें. आवश्यक जानकारी भरें और 50 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करें. यह खर्च डॉक शुल्क और जीएसटी सम्मिलित है. आपके भुगतान के बाद पीवीसी आधार कार्ड तैयार करके आपके पते पर भेज दिया जाएगा.

नए पीवीसी आधार कार्ड की विशेषताएँ (Features of the new PVC Aadhaar Card)

पीवीसी आधार कार्ड में सुरक्षा के लिए कई फीचर्स जोड़े गए हैं. इसमें होलोग्राम, गिलोच पैटर्न, घोस्ट इमेज और माइक्रोटेक्स्ट जैसी सुरक्षा सुविधाएं शामिल हैं, जो इसे अधिक सुरक्षित बनाती हैं. इस कार्ड के साथ आपको अपनी पहचान साबित करने में आसानी होगी और यह अधिक दुरुस्त रहेगा.

Uggersain Sharma

Uggersain Sharma is a Hindi content writer from Sirsa (Haryana) with three years of experience. He specializes in local news, sports, and entertainment, adept at writing across a variety of topics, making his work versatile and engaging.