home page

Sone Ka Bhav: दशहरे के बाद सोने की कीमतों मे आई भारी गिरावट, जाने 10 ग्राम गोल्ड का आज का रेट

आज (बुधवार) भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी सस्ता हुआ है। सोना सस्ता होने के बावजूद प्रति 10 ग्राम की कीमत 60 हजार रुपये के पार है।
 | 
दशहरे के बाद सोने की कीमतों मे आई भारी गिरावट

Sone Ka Bhav: आज (बुधवार) भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी सस्ता हुआ है। सोना सस्ता होने के बावजूद प्रति 10 ग्राम की कीमत 60 हजार रुपये के पार है। साथ ही, चांदी की कीमत 71 हजार रुपये प्रति किलो से भी अधिक है। 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 60602 रुपये है, जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी 71530 रुपये है।

भारत बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, सोमवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 60698 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज 25 अक्टूबर की सुबह 60602 रुपये पर आ गया है। शुद्धता के आधार पर चांदी और सोना दोनों सस्ता हुए हैं। 

सोने-चांदी की आज की कीमत क्या है?

Ibjarates.com की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार आज सुबह 995 प्योरिटी वाले 10 ग्राम सोने का मूल्य घटकर 60359 रुपये पहुंच गया है। 916 (22 कैरेट) का 10 ग्राम सोना आज 55511 रुपये का है। 750 प्योरिटी वाले 18 कैरेट सोने का मूल्य 45452 है। 585 प्योरिटी का 14 कैरेट गोल्ड आज 35452 रुपये में खरीदा गया है। 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 71530 रुपये की है।

मिस्ड कॉल से जाने सोने-चांदी की कीमत

शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते, सिवाय ibja द्वारा घोषित छुट्टियों के। इसलिए विजयदशमी के त्योहार के दौरान मंगलवार को रेट्स जारी नहीं किए गए। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का मूल्य 8955664433 पर मिस्ड कॉल करें। कुछ ही देर में SMS के माध्यम से रेट्स मिल जाएंगे। आप www.ibja.co या ibjarates.com पर निरंतर अपडेट भी पा सकते हैं।

सोने-चांदी आज कितने रुपये हुआ सस्ता?

     शुद्धता    सोमवार शाम के रेट    बुधवार सुबह का भाव    कितने बदले रेट
सोना (प्रति 10 ग्राम)    999        60698    60602    96 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम)    995         60455    60359    96 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम)    916         55600    55511    89 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम)    750         45524    45452    72 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम)    585         35508    35452    56 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 10 ग्राम)    585         72094    71530    564 रुपये सस्ती

हॉलमार्क जरूर देखें 

याद रखें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी की गई कीमतों से विभिन्न प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव का पता लगाया जा सकता है। टैक्स और मेकिंग चार्ज से पहले ये खर्च हैं। IBJA द्वारा जारी किए गए दरों में जीएसटी नहीं शामिल है, लेकिन वे पूरे देश में सर्वमान्य हैं। सोने या चांदी के गहने खरीदते समय टैक्स की वजह से उनके मूल्य अधिक होते हैं।