Today Gold Price: दिवाली के त्यौहार के बाद औंधे मुंह गिरा सोने की कीमतें, जाने 10 ग्राम सोने का ताजा भाव

Today Gold Price: 16 नवंबर 2023 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोना सस्ता हुआ और चांदी महंगी हुई। सोना सस्ता होने के बावजूद प्रति 10 ग्राम की कीमत 60 हजार रुपये के पार है। वहीं, चांदी का किलो मूल्य 72 हजार रुपये से अधिक है। 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का राष्ट्रीय मूल्य 60453 रुपये है। 999 शुद्धता वाली चांदी 72354 रुपये है।
भारत बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, बुधवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 60618 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज सुबह 60453 रुपये पर आ गया है। यही कारण है कि शुद्धता के आधार पर सोना सस्ता हो गया है और चांदी महंगी हो गई है।
सोने-चांदी की आज की कीमत क्या है?
Ibjarates.com की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार आज सुबह 995 प्योरिटी वाले 10 ग्राम सोने का मूल्य घटकर 60211 रुपये पहुंच गया है। 916 (22 कैरेट) का 10 ग्राम सोना आज 55375 रुपये का है। 750 प्योरिटी (18 कैरेट) सोने की कीमत 45340 है। 585 प्योरिटी वाला 14 कैरेट गोल्ड आज 35365 रुपये का है। 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 72354 रुपये की है।
मिस्ड कॉल से जाने सोने-चांदी की कीमत
शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते सिवाय ibja द्वारा घोषित छुट्टियों के। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का मूल्य 8955664433 पर मिस्ड कॉल करें। कुछ ही देर में SMS के माध्यम से रेट्स मिल जाएंगे। आप www.ibja.co या ibjarates.com पर निरंतर अपडेट भी पा सकते हैं।
सोने-चांदी के दाम में कितना बदलाव?
शुद्धता बुधवार शाम के रेट गुरुवार सुबह का भाव कितने बदले रेट
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 60618 60453 165 रुपये सस्ती
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995 60375 60211 164 रुपये सस्ती
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916 55526 55375 151 रुपये सस्ती
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750 45464 45340 124 रुपये सस्ती
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585 35462 35365 97 रुपये सस्ती
चांदी (प्रति 10 ग्राम) 585 72220 72354 134 रुपये महंगी
याद रखें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी की गई कीमतों से विभिन्न प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव का पता लगाया जा सकता है। टैक्स और मेकिंग चार्ज से पहले ये खर्च हैं। IBJA द्वारा जारी किए गए दरों में जीएसटी नहीं शामिल है, लेकिन वे पूरे देश में सर्वमान्य हैं। सोने या चांदी के गहने खरीदते समय टैक्स सहित उनकी कीमतें अधिक होती हैं।