home page

Today Gold Price: धनतेरस से पहले औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी का भाव, जाने 10 ग्राम सोने का ताजा भाव

9 नवंबर 2023 की सुबह सोने और चांदी की कीमतें भारतीय सर्राफा बाजार में गिर गईं। किंतु 10 ग्राम सोना अभी भी 60 हजार रुपये के पार है।
 | 
Today Gold Price

Today Gold Price: 9 नवंबर 2023 की सुबह सोने और चांदी की कीमतें भारतीय सर्राफा बाजार में गिर गईं। किंतु 10 ग्राम सोना अभी भी 60 हजार रुपये के पार है। वहीं, चांदी का किलो मूल्य 70 हजार रुपये से अधिक है। 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का राष्ट्रीय मूल्य 60117 रुपये है। जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी 70100 रुपये है।

सोने-चांदी की आज की कीमत क्या है?

Ibjarates.com की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार आज सुबह 995 प्योरिटी वाले 10 ग्राम सोने की कीमत मामूली गिरावट के साथ 59876 रुपये हो गई है। 916 (22 कैरेट) का 10 ग्राम सोना आज 55067 रुपये का है। इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले 18 कैरेट सोने का मूल्य 45088 है। 585 प्योरिटी वाला 14 कैरेट गोल्ड आज 35168 रुपये है। 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 70100 रुपये की है।

सोने-चांदी आज कितने रुपये हुआ सस्ता?

शुद्धता बुधवार शाम के रेट गुरुवार सुबह का भाव कितने बदले रेट

सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 60540 60117 423 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995 60298 59876 422 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916 55455 55067 388 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750 45405 45088 317 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585 35416 35168 248 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 10 ग्राम) 585 70209 70100 248 रुपये सस्ती

मिस्ड कॉल से जाने सोने-चांदी की कीमत

शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते, सिवाय ibja द्वारा घोषित छुट्टियों के। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का मूल्य 8955664433 पर मिस्ड कॉल करें। कुछ ही देर में SMS के माध्यम से रेट्स मिल जाएंगे। आप www.ibja.co या ibjarates.com पर निरंतर अपडेट भी पा सकते हैं।