हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों का नया निर्धारण किया जाता है। इस बार भी 1 अगस्त 2024 को इसमें परिवर्तन होने की संभावना है। पिछले महीने सरकार ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटाए थे और इस महीने भी उम्मीद है कि उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिल सकती है। ये परिवर्तन घरेलू और कमर्शियल दोनों प्रकार के गैस सिलेंडरों पर लागू होंगे।
HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड पर नई शुल्क व्यवस्था
HDFC बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड शुल्कों में महत्वपूर्ण परिवर्तन किए हैं। विशेषकर किराए की पेमेंट जैसे कि CRED, Cheq, MobiKwik, Freecharge के माध्यम से किए गए ट्रांजेक्शंस पर अब 1% का शुल्क लिया जाएगा। जिसकी अधिकतम सीमा ₹3000 तक होगी। इसके अलावा ₹15,000 से अधिक के फ्यूल ट्रांजेक्शन पर पूरी राशि पर 1% चार्ज लागू होगा। यह बदलाव 1 अगस्त 2024 से प्रभावी होंगे।

यूटिलिटी बिल पेमेंट्स पर भी शुल्क में परिवर्तन
यूटिलिटी बिल पेमेंट्स जैसे कि बिजली और पानी के बिल अगर ₹50,000 से अधिक होते हैं तो उन पर भी 1% का शुल्क लिया जाएगा। जिसकी अधिकतम सीमा ₹3000 तक होगी। ये शुल्क उन ट्रांजेक्शन पर लागू होंगे जो थर्ड पार्टी ऐप्स के जरिए किए जाते हैं।
गूगल मैप्स ने कम किए अपने चार्जेस
गूगल मैप्स ने अपने सेवाओं के लिए चार्जेस में 70% की कमी की घोषणा की है, जो 1 अगस्त 2024 से भारत में लागू होंगे। इसके साथ ही कंपनी अब भारतीय रुपये में भुगतान स्वीकार करेगी। जिससे भारतीय उपयोगकर्ताओं के लिए सेवा अधिक सुलभ हो जाएगी। यह बदलाव खासतौर पर व्यावसायिक उपयोगकर्ताओं के लिए है। जबकि आम यूजर्स के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगाया जाएगा।
अगस्त में बैंक हॉलिडे की सूचना
आगामी महीने अगस्त 2024 में बैंकों में कुल 13 दिन की छुट्टियां रहेंगी। जिनमें वीकेंड के कारण होने वाली छुट्टियां और विभिन्न त्योहारों पर अवकाश शामिल हैं। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 19 अगस्त को रक्षाबंधन और 26 अगस्त को जन्माष्टमी पर बैंक बंद रहेंगे। जिससे वित्तीय लेनदेन में व्यवधान आ सकता है।