home page

Bank Two Weekly Off Update: अब हफ़्ते में 5 दिन ही खुले रहेंगे बैंक, जाने रविवार के अलावा किस दिन की रहेगी बैंक की छुट्टी

आज देश भर के बैंक कर्मचारियों को एक महत्वपूर्ण उपहार मिला है। अब बैंक कर्मचारियों को सप्ताह में दो दिन छुट्टी मिलेगी।
 | 
अब हफ़्ते में 5 दिन ही खुले रहेंगे बैंक

Bank Two Weekly Off Update: आज देश भर के बैंक कर्मचारियों को एक महत्वपूर्ण उपहार मिला है। अब बैंक कर्मचारियों को सप्ताह में दो दिन छुट्टी मिलेगी। अब बैंक सप्ताह में पांच दिन खुले रहेंगे, लेकिन शनिवार और रविवार को बंद रहेंगे। 

IBA की बैंक कर्मचारियों के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक एम्प्लॉइज ने इस निर्णय को बैंक कर्मचारियों के हित में समर्थन दिया है। कर्मचारियों को इससे बहुत आराम मिलेगा। इसके बाद, बैंक केवल सोमवार से शुक्रवार तक खुले रहेंगे। बैंकों ने भी बदलाव किया है।

अब हफ्ते में 2 दिन बंद रहेंगे बैंक! सिर्फ 5 दिन होगा काम

IBA ने बैंक कर्मचारियों को एक अच्छी खबर दी है। मीडिया ने बताया कि बैंक कर्मचारियों का वीकली ऑफ बदल गया है। बैंक कर्मचारियों को फिलहाल सिर्फ रविवार की छुट्टी मिलती है। इसके अलावा, दूसरे और चौथे शनिवार को काम नहीं होगा। शुक्रवार की बैठक में हफ्ते में पांच दिन काम करने और दो दिन छुट्टी देने की अनुमति दी गई।

बढ़ जाएंगे काम करने के घंटे

रिपोर्टों के अनुसार, बैंक कर्मचारियों को दो दिन की छुट्टी का तोहफा मिलने के बाद उनके काम के घंटों में वृद्धि हुई है। बैंकों में पांच दिनों की छुट्टी व्यवस्था लागू होने पर कर्मचारियों को हर दिन चालिस मिनट अधिक काम करना पड़ सकता है।

अब हर शनिवार को मिला करेगी छुट्टी

बैंक कर्मचारियों को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक एम्प्लॉइज और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) की बैठक के बाद हर हफ्ते दो दिन की छुट्टी मिलेगी। अब सोमवार से शुक्रवार तक ही बैंक खुले रहेंगे। कर्मचारियों को पहले और तीसरे शनिवार को भी छुट्टी मिलेगी।