अनिल अंबानी का बेटा जय अनमोल अंबानी है 2000 करोड़ प्रॉपर्टी के मालिक, आलीशान बंगले से लेकर महंगी कारों का रखते है शौंक

By Uggersain Sharma

Published on:

मुकेश अंबानी जिन्हें भारत और एशिया का सबसे अमीर व्यक्ति माना जाता है। उनकी संपत्ति और व्यावसायिक सफलता का कोई सानी नहीं है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के अध्यक्ष के रूप में उनकी कार्यकुशलता ने कंपनी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। विश्व स्तर पर भी उनकी गिनती शीर्ष धनकुबेरों में की जाती है।

अनिल अंबानी का व्यावसायिक संघर्ष

दूसरी ओर अनिल अंबानी का कारोबारी सफर कई उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। साल 2006 में रिलायंस समूह के विभाजन के बाद अनिल ने रिलायंस कैपिटल, रिलायंस इंफ्रा और रिलायंस पावर जैसी कई कंपनियों की कमान संभाली। शुरुआत में उनके पास 42 अरब डॉलर की संपत्ति थी। लेकिन वित्तीय चुनौतियों और कई असफलताओं के चलते उनका कारोबार लगभग चौपट हो गया। साल 2020 में तो उन्हें दिवालिया तक घोषित कर दिया गया था।

जय अनमोल अंबानी

हालांकि अनिल अंबानी के दोनों बेटों जय अनमोल और जय अंशुल अंबानी के रिलायंस समूह में शामिल होने के बाद से कंपनी के शेयरों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। जय अनमोल की कुल संपत्ति 3.3 बिलियन डॉलर है और उनका करियर और लाइफस्टाइल लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है।

शिक्षा और करियर की दिशा

जय अनमोल अंबानी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई से प्राप्त की और फिर यूके के वारविक बिजनेस स्कूल से बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की। उन्होंने रिलायंस म्यूचुअल फंड में इंटर्नशिप के बाद रिलायंस कैपिटल में अपने करियर की शुरुआत की और जल्द ही कंपनी के मुख्य स्थानों में से एक में निदेशक बन गए।

व्यक्तिगत जीवन और लाइफस्टाइल

अनिल अंबानी का परिवार मुंबई के एक आलीशान बंगले ‘एबोड’ में रहता है। जिसकी कीमत करोड़ों में है। जय अनमोल की शादी ख्रीशा शाह से हुई है। जिनके पास भी समाजिक नीति और विकास में डिग्री है। जय अनमोल के पास महंगी कारों का विशाल संग्रह है। जिसमें रोल्स-रॉयस और लेम्बोर्गिनी शामिल हैं। जो उनकी लाइफस्टाइल की शान और शौकत को दर्शाते हैं।

Uggersain Sharma

Uggersain Sharma is a Hindi content writer from Sirsa (Haryana) with three years of experience. He specializes in local news, sports, and entertainment, adept at writing across a variety of topics, making his work versatile and engaging.