home page

मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हुई सगाई, जाने कितनी सम्पति की मालकिन है राधिका

अनंत अंबानी को क्रिकेट का काफी शौंक़ है, इसलिए वे अक्सर आईपीएल मैच के दौरान मुंबई इंडियस को चीयर करते हुए दिखाई देते है। कई बार विशेष अवसरों द्रारा आयोजित कार्यक्रमों में भी मीडिया में दिखाया जाता है, जिसमें जाने-माने क्रिकेटर, मशहूर हस्तियां औऱ राजनेता भी शामिल होते है।
 | 
anant ambani and radhika merchant engagement photos

आप तो जानते ही होंगे कि अनंत अंबानी भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के बेटे है। अनंत अंबानी को क्रिकेट का काफी शौंक़ है, इसलिए वे अक्सर आईपीएल मैच के दौरान मुंबई इंडियस को चीयर करते हुए दिखाई देते है। कई बार विशेष अवसरों द्रारा आयोजित कार्यक्रमों में भी मीडिया में दिखाया जाता है, जिसमें जाने-माने क्रिकेटर, मशहूर हस्तियां औऱ राजनेता भी शामिल होते है। आप को जानकारी के लिए बता दें कि अनंत अंबानी का जन्म मुंबई में 10 अप्रैल 1995 में हुआ था। अनंत अंबानी की राशि मेष है। अनंत अंबानी 18 महीनों में 108 किलो वजन कम करके काफी दिनों तक सुर्खियों में बने रहे थे।

अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट हुई सगाई

हाल में ही मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की सगाई वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका संग हुई। इस सगाई में जाने माने कलाकार और राजनेता शामिल हुए थे। अनंत अंबानी की सगाई का वीडियो इंटरनेट देखा गया था, जो कि सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हुआ था। उनकी सगाई में मुकेश अंबानी परिवार का एक पेट डोग भी देखा गया था, जो कि काफी सुर्खियों में रहा है।

आखिर कितनी संपत्ति के मालिक है अनंत अंबानी?

अनंत अंबानी ने धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में अपनी पढाई की फिर रोड आइलैंड में ब्राउन यूनिवर्सिटी से डिग्री हासिल की। उनके पिता का नाम मुकेश अंबानी और माता का नाम नीता अंबानी है। उनकी एक बहन भी है, जिसका नाम ईशा अंबानी है। उनके भाई का नाम आकाश अंबानी है। वह रिलायंस जियो में एंटरप्रेन्योर वन के लिए निर्देशक मंडल के सदस्य है।

खबरों के अनुसार बता दें कि अनंत अंबानी की कुल संपत्ति 45 अरब डॉलर है, जो कि करीब 3,44,000 करोड रुपए है। वह एक रेयर रोल्स रॉयस फैंटम ड्रॉप हेड कूप के मालिक है, जो कि सबसे महंगी रोल्स रॉयस है। जिसकी शुरुआती कीमत 8.44 करोड रुपए है। अनंत अंबानी को गुजराती खाना खूब पसंद है।

कौन है राधिका मर्चेंट और कितनी है उनकी नेटवर्थ?

आप को बता दें कि राधिका मर्चेंट व्यवसायी वीरेन मर्चेंट की बेटी है। राधिका का जन्म गुजरात के कच्छ जिल्ले में हुआ है। राधिका ने अपनी स्कूली शिक्षा कैथेड्रल औऱ जॉन कॉनन स्कूल और मुंबई के इकोले मोंडियल वर्ल्ड स्कूल से पूरी की है।

बता दें कि राधिका ने राजनीति और अर्थशास्त्र में न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राधिका के पिता वीरेन मर्चेंट की कुल संपत्ति करीब 755 करोड रुपए है। वहीं राधिका की नेटवर्थ करीब 10 करोड रुपए है।