डिफेंडर गाड़ी के दीवानों के लिए आ गई है नई डिफेंडर ऑक्टा, 1 मीटर पानी के अंदर भी आराम से दौड़ेगी ये बवाल SUV

By Ajay Kumar

Published on:

लैंड रोवर ने अपनी नई डिफेंडर ऑक्टा SUV को बाजार में उतारा है जो कि इस लग्जरी SUV सीरिज का एक हाई-परफॉर्मेंस वर्जन है। यह नई SUV भारतीय बाजार में 2.65 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) की आकर्षक कीमत पर पेश की गई है। इस वाहन की बुकिंग जल्द ही शुरू होने वाली है और इसे जुलाई में आयोजित होने वाले 2024 गुडवुड फेस्टिवल ऑफ स्पीड इवेंट में प्रदर्शित किया जाएगा।

यूनिक डिज़ाइन और फिचर्स

लैंड रोवर डिफेंडर ऑक्टा डिफेंडर 110 मॉडल पर आधारित होते हुए भी कई डिजाइन एलिमेंट्स में अलग है। इसमें नए डिज़ाइन किए गए फ्रंट और रियर बंपर शामिल हैं जो बेहतर एप्रोच और डिपार्चर एंगल प्रदान करते हैं। SUV विशाल और चौड़ी है जिससे यह एक प्रभावशाली रोड प्रजेंस बनाती है।

एडवांस तकनीकी सुविधाएँ

लैंड रोवर डिफेंडर ऑक्टा 20 इंच के फोर्ज्ड अलॉय व्हील्स पर चलती है जिन्हें ऑल-टेरेन टायरों के साथ लैस किया गया है। यह वाहन एक मीटर तक की गहराई में पानी में चलने की क्षमता रखता है और इसमें मजबूत अंडरबॉडी प्रोटेक्शन भी शामिल है।

इंटीरियर देख दिल हो जाएगा खुश

इस SUV के इंटीरियर में खाकी और एबोनी अल्ट्राफैब्रिक्स™ PU का उपयोग किया गया है जो न केवल हल्का है बल्कि लेदर की तुलना में अधिक टिकाऊ भी है। इंटीरियर डिजाइन में आधुनिकता और तकनीकी क्षमताओं का अच्छा मेलजोल देखने को मिलता है।

ड्राइविंग और परफॉर्मेंस की नई ऊँचाइयाँ

डिफेंडर ऑक्टा का पावरट्रेन 4.4-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड माइल्ड-हाइब्रिड V8 इंजन द्वारा संचालित होता है जो 626bhp की पीक पावर और 750nm का अधिकतम टॉर्क उत्पन्न करता है। यह शक्तिशाली इंजन SUV को मात्र 4 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुँचने में सक्षम बनाता है।