वरमाला के टाइम दूल्हे और दुल्हन के बीच हुई ज़बरदस्त हाथापाई, छोटी सी बात को लेकर शादी का मंडप बना wwe का चेम्बर

शादी समारोह के दौरान एक दूल्हा-दुल्हन बच्चों की तरह लड़ते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे दर्शकों में खलबली मच गई है। यह विवाह की सबसे महत्वपूर्ण रस्म है, और आमतौर पर यह उत्सव का समय होता है। हालांकि, वीडियो में कुछ और ही नजर आ रहा है- दूल्हा-दुल्हन के बीच मारपीट।
जयमाला समारोह के दौरान, लोग केवल दूल्हा और दुल्हन पर ध्यान केंद्रित करते हैं। वो हंसती हैं या मुस्कुराती हैं तो लोग उनकी फोटो खींच लेते हैं। हालांकि, वे कुछ अलग करते हैं, जैसे इस वायरल वीडियो में जहां दूल्हा-दुल्हन आपस में बहस करते दिख रहे हैं, लोगों को यह दिलचस्प लगता है और वे इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं।
दूल्हे ने दिखाए तेवर तो दुल्हन ने पटका
वीडियो में दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर आपस में लड़ते नजर आ रहे हैं। इसकी शुरुआत दूल्हे द्वारा जबरदस्ती दुल्हन को मिठाई खिलाए जाने के बाद होती है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन वरमाला के मंच पर मौजूद होते हैं और दूल्हा जबरदस्ती दुल्हन को मिठाई खिलाने लगता है.
दुल्हन को यह बात पसंद नहीं आती और गुस्से में वह दूल्हे का हाथ छुड़ाकर उसे थप्पड़ मार देती है। थप्पड़ खाने के बाद गुस्से में दूल्हा फिर से अपनी सजी दुल्हन को थप्पड़ मारता है और उसके बाद WWE रिंग की तरह बवाल शुरू हो जाता है। अंत में दुल्हन दूल्हे को थप्पड़ मारती है।
Kalesh B/w Husband and Wife in marriage ceremony pic.twitter.com/bjypxtJzjt
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) December 13, 2022