home page

बुरे दौर से गुजर रहे इन 3 राशि के जातकों की समस्या होगी दूर बस ध्यान रखे ये बातें, जानें अपना आज का राशिफल

आज दिन बुधवार, 24 मई है, आर्थिक और करियर के मामले में आज़ के दिन वृषभ और तुला राशि वाले मांगलिक कार्य के आयोजन की सोच सकते है। जबकि मीन राशि वालों को aak शत्रु व ईर्ष्यालु लोगों से सावधान रहना चाहिए। चंद्रमा का संचार मिथुन के बाद कर्क राशि में हो रहा है। साथ ही पुष्य नक्षत्र का प्रभाव रहेगा।
 | 
24 may ka shubh rashifal hindi me

आज दिन बुधवार, 24 मई है, आर्थिक और करियर के मामले में आज़ के दिन वृषभ और तुला राशि वाले मांगलिक कार्य के आयोजन की सोच सकते है। जबकि मीन राशि वालों को आज शत्रु व ईर्ष्यालु लोगों से सावधान रहना चाहिए। चंद्रमा का संचार मिथुन के बाद कर्क राशि में हो रहा है।

साथ ही पुष्य नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। ग्रहों और सितारों के प्रभाव से कर्क राशि वाले आज के दिन व्यापार को विस्तार करने की योजना बना सकते हैं।  वृश्चिक राशि वालों को आज उनके पुराने झगड़ो से छुटकारा मिल जायेगा। तो चलिए जानते है मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल;

मेष राशि

मेष राशि वालों को उनकी परेशानियों से मुक्ति हो जायेगी। भाग्य आपका साथ देगा और आपके आर्थिक संकट दूर होंगे। आज आपको लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। पार्ट टाइम काम करने के लिए समय निकालेंगे।आज आपको  इच्छाएं पूरी हो सकती है। 

वृषभ राशि

आज आपके घर कोई मांगलिक कार्य कराने की चर्चा चलेगी। जीवन स्तर को बेहतर करने के लिए स्थाई काम की कोई वस्तु खरीद सकते है। रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों को आज कुछ अच्छे परिणाम मिल सकते है। शाम में समय कोई खास मेहमान का आपके घर आ सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों की प्रगति का दिन है।  कार्यक्षेत्र में आपकी प्रगति होगी। आपकी प्रगति को आपकी स्वयं को नजर भी लग सकती है।  अपनी इस उन्नति और प्रगति को बरकरार रखने की कोशिश करें। नही ये आपसे चिन भी सकती है। अपना मान बढ़ाने इच्छा के साथ कार्य न करे। अपने काम पर ध्यान दें।

कर्क राशि 

आज का दिन कर्क राशि वालों का उनके किसी  बहन भाई की चिंता में व्यतीत होगा। आयात निर्यात का व्यवसाय करने वाले सुबह ही बहुत   व्यस्त रहेंगे। व्यापारी अपने करोबार को विस्तार करने की योजना बना सकते हैं। किसी सरकारी अधिकारी की सहायता से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। 

 सिंह राशि 

सिंह राशि वालों को उनके कारोबार की चिंता सता सकती है। काफी दिनों से आपका व्यवसाय सही नहीं चल रहा है। नौकरी व व्यवसाय में सफलता पाना चाहते है तो आपको अपना आलस छोड़ के मेहनत करनी चाहिए। आज आपको आपके दोस्तों से निवेश से जुड़ी जानकारी प्राप्त होगी। 

कन्या राशि 

कन्या राशि का स्वामी आज उनके घर में आ गया है। आज के दिन अपनी अपने कारोबार के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिससे आपको लाभ होगा। अपने काम को पूरे उत्साह के साथ करें। कुछ समय बाद इससे भी अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा नकारात्मकता से बचें।

तुला राशि

आज तुला राशि वाले बिना वजह ही चिंतित और परेशान से रहेंगे। शुक्र गृह के प्रभाव के कारण कुछ परेशानियां पहले से ही है कुछ आप बिना वजह खुद ही खड़ी कर लेंगे। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में आपको सामने आपके विरोधी खड़े रहेगें। आप अपनी बुद्धिमानी और  साहस से अपने विरोधियों को पराजित कर देगें।  अपने मन की दुर्बलता को त्याग कर साहसी बनें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को आज कोई  अच्छा समाचार मिलेगा। अपने काम के तनाव को  अपने ऊपर हावी न होने दें। आपकी बनाई नई योजनाएं सफल होंगी। पुराने झगड़ो से आज आपको छुटकारा मिल जाएगा। अधिकारी वर्ग के लोगो में सामंजस्य बढ़ेगा। समय आपके अनुकूल है इसलिए निराशाजनक विचार मन में न लाएं। 

धनु राशि

आज धनु राशि वालों को नए संपर्क से लाभ होगा। आज आपको आपके अनुसंधान का लाभ होगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा जिससे मन प्रसन्न होगा। रोजमर्रा के अपने कार्यों में लापरवाही ना बरतें। व्यावसायिक में उन्नति होने  से आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। शाम के समय मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का अवसर में मिलेगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों का निरंतर सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भाग लेने से उनका सम्मान बढ़ेगा। खरीद फरोख्त के कारोबार में आज आपको लाभ प्राप्त होगा। आज दिनभर अच्छे समाचार ही प्राप्त होगें। मित्रों से साथ समय बिताएंगे। बेकार के झंझटों न पड़ें। धार्मिक स्थानों की यात्रा करने का विचार बन सकता है। ननिहाल से मामा पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले आज अपने उच्चाधिकारियों अच्छे संबंधों का लाभ उठा सकते है। आयात निर्यात के कारोबार से संबंधित कुछ निर्णय ले सकते है। आज आपकी आध्यात्म और धर्म में रूचि बढ़ सकती है। यात्रा, और किसी मंगलोत्सव होने के योग बन सकते है। अपने समय का सदुपयोग करें।

मीन राशि

देवगुरु बृहस्पति आपकी राशि के स्वामी है। आपको कई क्षेत्रों में उन्नति मिलेगी। अध्ययन व आध्यात्म में आज आपकी रूचि बढ़ सकती है। विवाद आदि आज समाप्त हों सकते है। आज आप अपने विरोधियों और गुप्त शत्रु से सावधान रहें। आज किसी को उधार न दें वापिस मिलने के आसार नहीं है। माता-पिता-गुरू की सेवा करें और और भगवान की आराधना करें।