home page

प्लास्टिक की बॉटल में पानी पीने की आदत आपको पहुंचा देगी हॉस्पिटल,आज ही इन बातों पर कर ले गौर

आज के समय में प्लास्टिक का इस्तेमाल इतना बढ़ गया है कि हर चीज खाने ,पीने, ओढ़ने पहनने हर एक चीज में कहीं न कहीं किसी न किसी रुप में प्लास्टिक का इस्तेमाल जरुर किया जाता है। पीने के पानी की बात करें तो जहां भी आप देखेंगे पानी प्लास्टिक्ट की बोतलों में बिकता हुआ पायेंगे। घर में भी हम लोग प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल करते ही है।
 | 
women drinking water in plastic bottle

आज के समय में प्लास्टिक का इस्तेमाल इतना बढ़ गया है कि हर चीज खाने ,पीने, ओढ़ने पहनने हर एक चीज में कहीं न कहीं किसी न किसी रुप में प्लास्टिक का इस्तेमाल जरुर किया जाता है। पीने के पानी की बात करें तो जहां भी आप देखेंगे पानी प्लास्टिक्ट की बोतलों में बिकता हुआ पायेंगे। घर में भी हम लोग प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल करते ही है।

हमसे तो बहुत से लोग होंगे जो ये जानते ही होंगे की प्लास्टिक हमारे लिए कितनी खतरनाक है। लेकिन मानता कोई भी नही है। प्लास्टिक की बोतलों का पानी बहुत ज्यादा खतरनाक होता है, इसके पानी से कई सारी बीमारियां लग सकती हैं। लेकिन इंसान प्लास्तिक का इतना आदी हो चुका है कि उसके पास दूसरा कोई विकल्प ही नही है।

प्लास्टिक की बोतल मे होते है रसायन

प्लास्टिक न केवल इंसान बल्कि जानवरों पेड़ पौधों और प्रकृति के लिए भी बहुत ज्यादा नुकसानदायक है। पानी को प्लास्टिक की बोतलों में रखने पर उसमें रसायन जमा हो जाते है, साथ ही इसमें फ्लोराइड, आर्सेनिक और एल्यूमीनियम जैसे हानिकारक पदार्थ भी पैदा होते हैं, ये शरीर के  जहर के समान है। पानी के लिए प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल करना मतलब धीमा जहर पीना, जो धीरे-धीरे आपके शरीर को नष्ट कर देगा।

कैंसर का खतरा 

पानी पीने के लिए प्लास्टिक की बोतल का प्रयोग करना मतलब प्लास्टिक में मौजूद पाए रसायन और खतरनाक पदार्थों से शरीर का सीधा संपर्क होना। प्लास्टिक में मौजूद रसायन जैसे सीसा, कैडमियम और पारा शरीर में कैंसर होने का खतरा पैदा करते है। इतना ही नहीं इन खतरनाक पदार्थों से सेवन से विकलांगता, इम्यून सिस्टम में गड़बड़ी जैसे गंभीर रोग भी हो सकते है। ये रसायन बच्चों के विकास को भी प्रभावित करते है।

हाई शुगर की समस्या

मार्केट में पानी हमें प्लास्टिक की बोतलों में ही मिलता है, निर्माता कंपनियां पानी में हेल्थ कंटेंट को बढ़ाने के लिए, और लोगों को आकर्षित आकर्षित करने के लिए इस पानी को विटामिन युक्त बताते हैं, और इसमें  फूड शुगर और हाई फ्रुक्टोज कार्न सिरप जैसे चीजें मिलाते है जो कि शरीर के लिए और भी ज्यादा हानिकारक हो जाता है।

इम्यून सिस्टम पर असर 

लगातार प्लास्टिक की बोतलों का पानी पीने से हमारा इम्यून सिस्टम पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। प्लास्टिक की बोतलों का पानी पीने से इसमें मौजूद रसायन हमारे शरीर में भी प्रवेश कर जाते हैं और हमारे शरीर के इम्मून सिस्टम को बिगाड़ देते हैं।

एक टायलेट सीट से ज्यादा कीटाणु होते है, पानी की बोतल पर 

शायद आपको लगता होगा कि प्लास्टिक का बोतल बंद पानी बहुत ज्यादा हाइजीन  वाला होता है पर ऐसा नहीं है, एक रिसर्च से पता चला है कि एक प्लास्टिक की बोतल पर टायलेट सीट से भी ज्यादा कीटाणु होते हैं। जो कि इंसान को बहुत ज्याद बीमार कर सकते है।

क्या कर सकते है, आप 

आप पानी पीने के लिए BPA फ्री प्लास्टिक बोतल या फिर कांच या स्टेनलेस स्टील या तांबे की बोतल का इस्तेमाल कर सकते है।