home page

इस भैंसे की कीमत के आगे बड़े कोठी-बंगले भी है फेल, दूसरे देशों में भैंसे के सीमेन की खूब है डिमांड

अब तक क्या आपने कभी 10 करोड़ के भैसे के बारे में सुना था, जी हां, अब तक आपने करोड़ों की कार या फिर करोड़ों के बंगले के बारे सुना होगा बस आज हम 10 करोड़ के एक भैंसे के बारे में आपको बताने वाले है। 10 करोड़ की कीमत सुनकर शायद आपको विश्वास नहीं हो रहा होगा। देश के एक शख्स के भैंसे की कीमत दस करोड़ लग चुकी है।
 | 
gholu 2 bhainsa ki keemt

अब तक क्या आपने कभी 10 करोड़ के भैसे के बारे में सुना था, जी हां, अब तक आपने करोड़ों की कार या फिर करोड़ों के बंगले के बारे सुना होगा बस आज हम 10 करोड़ के एक भैंसे के बारे में आपको बताने वाले है। 10 करोड़ की कीमत सुनकर शायद आपको विश्वास नहीं हो रहा होगा।

देश के एक शख्स के भैंसे की कीमत दस करोड़ लग चुकी है। अब आप सोच रहे हो कि ऐसा भी क्या खास है, इस भैंसे में जो इसकी कीमत करोड़ों लग रही है। तो चलिए जानते है, इस 10 करोड़ के भैंसे की खासियत;

10 करोड़ लग चुकी है घोलू-2 कीमत

घोलू 2 नाम का ये भैंसा आजकल बहुत ज्यादा चर्चा में है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आयोजित कृषि एवं पशु मेले में घोलू-2 चर्चा का विषय बना हुआ है। 5 फुट 7 इंच के घोलू 2 का  वजन 16 क्विंटल है,और इस भैंसे की कीमत   कीमत 10 करोड़ रुपये लगाई गई है।  न सिर्फ कीमत बल्कि इसके सुडौल और डील-डौल  को लेकर भी ये चर्चा में है।

ये भी पढे : महिलाओं को हर रात को सोने से पहले ज़रूर करने चाहिए ये 3 काम, 60 की उम्र होने के बाद भी दिखेगी जवां

6 बार नेशनल चैंपियनशिप जीत चुका है घोलू-2

घोलू-2 के हरियाणा के पानीपत निवासी नरेंद्र सिंह का भैंसा है। अपने भैंसे को लेकर वह मुजफ्फरनगर में आयोजित कृषि एवं पशु मेले में गए थे। घोलू-2 के परिवार की बात करें तो इसकी मां का नाम और रानी, पिता का नाम पीसी 483 और इसके दादा का नाम घोलू है।

घोलू 2 के दादा घोलू ने 11 साल तक नेशनल चैंपियनशिप जीती थी। वहीं घोलु की बात करें तो, घोलू 2 ने भी  6 बार नेशनल चैंपियनशिप जीती है। अभी हाल ही में 13 मार्च को हरियाणा के दादरी में आयोजित स्टेट शो में घोलू 2  में  5 लाख रुपये का बेस्ट एनिमल ऑफ दा शो का ख़िताब अपने नाम किया था।

ये भी पढे : हरियाणा में इन 70 रूटों पर नही चलेगी हरियाणा रोडवेज, जाने रोडवेज विभाग ने क्यों लिया बड़ा डिसीजन

स्विमिंग पूल मे नहाता है, घोलू-2 

घोलू-2 के मालिक नरेंद्र सिंह जी बताते हुए कि  घोलू-2 पूरे दिन भर में 30 किलो हरा चारा और 10 किलो चने खा जाता है। हर महीने इसके  खानपान में 30 हज़ार रुपये का खर्च हो जाते है। लेकिन वो अपने मालिक को 30 से 40 करोड़ रुपये साल का कमा कर भी देता है। घोलू-2  के नहाने के लिए बड़ा स्विमिंग पूल भी है।