home page

फैमिली के साथ नैनीताल घूमने का प्लान बना रहे है तो सबसे बेस्ट है ये जगहें, कम खर्चे में हो जायेगा बढ़िया ट्रिप

घूमने का शौक किसे नहीं होता, और अब गर्मियों की छुट्टियां भी  शुरु हो गई है। तो ऐसे में लोग घूमने की जगहों के बारे में सोचते है, की कहां जाना सही रहेगा। ज्यादातर लोग गर्मियां हो या सर्दियां हिल स्टेशन जाना पसंद करते हैं। 
 | 
best places to visit in nainital

घूमने का शौक किसे नहीं होता, और अब गर्मियों की छुट्टियां भी  शुरु हो गई है। तो ऐसे में लोग घूमने की जगहों के बारे में सोचते है, की कहां जाना सही रहेगा। ज्यादातर लोग गर्मियां हो या सर्दियां हिल स्टेशन जाना पसंद करते हैं। दिल्ली एनसीआर और इसके पास के लोगों के लिए उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशन बेस्ट ऑप्शन हैं, जो कि सुंदर तो होते ही है और पॉकेट फ्रेंडली भी होते है।

इन्हीं हिल स्टेशनों में नैनीताल का नाम भी आता है। नैनीताल पर्यटकों बहुत मशहूर भी है। गर्मियों की छुट्टियां हो या सर्दियों के वीकेंड आप नैनीताल जा सकते हैं। यहां के सुंदर प्राकृतिक नजारे, पहाड़, हरियाली और झील से आपको प्यार हो जायेगा। नैनीताल में घूमने के लिए कई सारे और पर्यटन स्थल हैं; जैसे झील, मंदिर, चर्च, गार्डन आदि। आज हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बात करने वाले हैं

ये भी पढे : निजी कामों के लिए सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल करने वाले अधिकारियों को सीएम खट्टर ने दी चेतावनी, निजी इस्तेमाल करने पर काटी जायेगी सैलरी

इको केव गार्डन

नैनीताल का केव गार्डन जिसमें छह छोटी छोटी गुफाये वाली एक बहुत फेमस जगह है, केव गार्डन में जानवरों के आकार की गुफाएं बनाई गई हैं। नैनीताल के इको केव गार्डन में हिमालयी वन्य जीवों के प्राकृतिक निवास की झलक देखने को मिलती है। आप ये छह गुफाओं में टाइगर केव, पैंथर केव, एप्स केव, बैट केव और फ्लाइंग फॉक्स केव घूम सकते हैं।

स्नो व्यू प्वाइंट 

हिल स्टेशनों में आपको बर्फीली पहाड़ियां और हिमालयी सुंदरता देखने को मिलती है। नैनीताल के स्नो व्यू प्वाइंट से आप ऊंचे बर्फीले पहाड़ और बादलों की सफेद चादर को बहुत पास से देख सकते है। आप यहां सुंदर सुंदर फोटो क खिंचवा सकते हैं। नैनिताल की बर्फ से ढकी हिमालय की सुंदर पहाड़ियां आपका मन मोह लेंगे। 

ये भी पढ़ें :अगर आप भी परिवार के लिए तरबूज खरीदने का सोच रहे है तो हो जाए सावधान, केमिकल वाले तरबूज की इस तरह करे पहचान

नैना देवी मंदिर

नैनीताल का सबसे प्रसिद्ध नैना देवी का मन्दिर घूमने जरुर जाएं। कहा जाता है कि, यहां देवी माता सती के नेत्र गिरे थे, इसलिए इस मंदिर को  नैना देवी मंदिर कहा जाता है। नैना देवी का यह मंदिर 52 शक्तिपीठों में से एक है। यहां पर एक पीपल का पेड़ है जो कई शताब्दियों से लगा हुआ है। लोग इसकी परिक्रमा करते है। लोग मंदिर दर्शन के लिए पैदल या उड़नखटोले से पहुंचते हैं।

सेंट जॉन चर्च

नैनीताल जाने पर आप नैनीताल के सेंट जॉन चर्च भी घूमने जा सकते हैं। सेंट जॉन चर्च की स्थापना ब्रिटिश शासन काल में 1844 में हुई थी। चर्च की खिड़कियों के रंगीन कांच पर नव गॉथिक शैली दिखती से चित्रकारी है। ये जगह बहुत शांत है। माॅल रोड यहां से दो किलोमीटर ही दूर है।