home page

Haryana-Punjab Weather : हरियाणा और पंजाब में एकसाथ दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होकर जमकर बरसाएँगे बादल, जाने किस तारीख़ से होगी बरसात

हरियाणा-पंजाब में बने पश्चिमी विक्षोभ के बाद तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, जबकि न्यूनतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।
 | 
haryana-punjab-weather-today-हरियाणा-पंजाब-में-अब-23-मई-तक-बढ़ेगा-पारा-26-मई-से-दो-पश्चिमी-विक्षोभ-होंगे-एक्टिव-फिर-तापमान-में-होगी-गिरावट

हरियाणा-पंजाब में बने पश्चिमी विक्षोभ के बाद तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, जबकि न्यूनतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 23 मई तक तापमान में वृद्धि जारी रहेगी, जो संभावित रूप से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। लुधियाना, पंजाब में, उच्चतम तापमान 39.10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 19 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

26 मई से दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ होंगे

26 मई से दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। इसके अतिरिक्त, 23 मई को एक विक्षोभ मौजूद रहेगा, जिससे 24 और 25 मई को हल्की से मध्यम बारिश और तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ का असर 27 और 28 मई को भी रहेगा, जिसमें 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और हल्की बारिश व ओलावृष्टि की संभावना है।

नौतपा नहीं सताएगा ज्यादा

मौसम विभाग के अनुसार 25 मई से 2 जून तक नौतपा बना रहेगा, हालांकि 28 मई तक बारिश की गतिविधियों के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इसके बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी होगी। ऐसे में मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि नौतपा से ज्यादा परेशानी नहीं होगी।

पंजाब में कुछ इलाके जहां बारिश हुई

शुक्रवार को पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। समराला का तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अमृतसर का तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना का 37 डिग्री सेल्सियस, पटियाला का 38.2 डिग्री सेल्सियस और बठिंडा का 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही सबसे गर्म स्थान हरियाणा का महेंद्रगढ़ जिला रहा, जहां शुक्रवार को तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।