home page

लाल रंग के सिलेंडर में तो LPG होती है ये तो सबको पता है, पर नीले, काले और सफेद रंग के सिलेंडर में कौनसा गैस भरा जाता है

 खाना बनाने के रसोई में इस्तेमाल होने वाला लाल रंग का सिलेंडर तो आपने सभी ने जरुर देखा होगा। इस सिलेंडर में LPG (लिक्वेफाइड पेट्रोलियम गैस) भरी होती है। क्या आपको पता हैं कि किचन के लाल सिलेंडर के अलावा  और भी रंगों सिलेंडर भी होते हैं? लाल रंग के अलावा नीला, काला और सफेद सिलेंडर भी होता है।
 | 
color of gas cylender

GasCylinder: खाना बनाने के रसोई में इस्तेमाल होने वाला लाल रंग का सिलेंडर तो आपने सभी ने जरुर देखा होगा। इस सिलेंडर में LPG (लिक्वेफाइड पेट्रोलियम गैस) भरी होती है। क्या आपको पता हैं कि किचन के लाल सिलेंडर के अलावा  और भी रंगों सिलेंडर भी होते हैं?

लाल रंग के अलावा नीला, काला और सफेद सिलेंडर भी होता है।पर इन अलग अलग रंगों के सिलेंडर में किस रंग की गैस भरी होती है क्या ये आप जानते हैं? और इन सिलेंडरो का रंग अलग अलग क्यों होता और ये किस काम आते है? चलिए अपने इन सभी सवालों का जवाब जानते है; 

सिलेंडर के अलग-अलग रंग होने का कारण 

LPG के अलावा भी और गैसे का इस्तमाल है अलग अलग कामों में होता है। लाल रंग के सिलेंडर में  एलपीजी गैस भरी होती है जो केवल  खाना बनाने में इस्तेमाल होती है। पर कई ऐसी गैसे है जो हमारे बहुत काम आती है और हमारे जीवन को आसान बनाती है। ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन और हीलियम गैस भी सिलेंडर में भरी जाती है।

इन सभी गैसों को सिलेंडर तो बेहद आसान है पर सिलेंडर में भरने के बाद अगर ये सब आपस में मिक्स हो जाए तो इनको पहचानना बहुत मुश्किल हो जाता था। फिर कोई ये नही पहचान पाएगा कि किस सिलेंडर में कौन-सी गैस है। यही वजह है कि अलग अलग गैसों के सिलेंडर को अलग अलग रंग के सेलेंडर में भरा जाता है। जिससे कि उसे आसानी से पहचाना जा सके।

किस रंग के सिलेंडर में कौन-सी गैस?

 लाल रंग के सिलेंडर मे एलपीजी होती है ये तो हम सब जानते ही है, जो कि खाना बनाने में इस्तमाल होती है। सफेद रंग के सिलेंडर की बात करें, तो सफेद रंग के सिलेंडर में ऑक्सीजन गैस भरी जाती है, जिसका आमतौर इस्तेमाल हॉस्पिटल मे देखने को मिलता हैं।

काले रंग के सिलेंडर में नाइट्रोजन गैस, जो आइसक्रीम बनाने और टायरो मे भरने के लिए इस्तेमाल होती है। भूरे रंग के सिलेंडर में हीलियम गैस भरते है जो कि गुब्बारों मे भरी जाती है। नीले रंग के सिलेंडर में नाइट्रस ऑक्साइड गैस, जिसे 'लाफिंग गैस' भी कहते है। ग्रे कलर के सिलेंडर में कार्बन डाइऑक्साइड को भरते है, जिसका इस्तेमाल  व्यावसायिक कामों में होता है।