Couple Trip : गर्लफ़्रेंड या पत्नी के साथ घूमने के लिए बेस्ट है ये हिल स्टेशन, खर्चा भी कम और खूबसूरती देखकर तो ट्रिप बन जाएगी यादगार

By Uggersain Sharma

Published on:

This hill station is best to visit with girlfriend or wife.

Couple Trip : झारखंड जिसे ‘झरनों और जंगलों की भूमि’ के नाम से भी जाना जाता है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध है। अगर आप झारखंड या इसके आसपास के क्षेत्रों में रहते हैं और अपनी महबूबा के साथ किसी रोमांटिक जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो झारखंड के हिल स्टेशनों का रुख करना एक शानदार विचार हो सकता है। यहां के हिल स्टेशन न केवल आपकी यात्रा को यादगार बनाएंगे। बल्कि आपको प्रकृति के साथ एक अनोखा अनुभव भी देंगे।

गिरिडीह

झारखंड के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक गिरिडीह हिल स्टेशन. गिरिडीह हिल स्टेशन अपनी हरी-भरी पहाड़ियों और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यहां की ताजगी भरी हवा और सुरम्य दृश्य आपके रोमांटिक पल को और भी खास बना देंगे। गिरिडीह में आप अपनी महबूबा के साथ शांत झीलों के किनारे टहल सकते हैं। ऊंची पहाड़ियों से सनसेट का आनंद ले सकते हैं और शांत झरनों की मधुर ध्वनि में खो सकते हैं। यह जगह न केवल प्रेमी जोड़ों के लिए आदर्श है। बल्कि प्रकृति प्रेमियों के लिए भी एक स्वर्ग है।

This hill station is best to visit with girlfriend or wife.

घाटशिला

अगर आप झरने, गुफाएं और झीलों का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो झारखंड की घाटशिला आपकी पहली पसंद होनी चाहिए। यह स्थान अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांति के लिए प्रसिद्ध है। यहां के झरने और गुफाएं आपके रोमांटिक ट्रिप को एक नए आयाम में ले जाएंगी। घाटशिला की ताजगी भरी हवा और यहां की हरियाली आपको शहरी जीवन की भागदौड़ से दूर ले जाएगी। जहां आप अपनी महबूबा के साथ कुछ खास पल बिता सकते हैं।

रांची

झारखंड की राजधानी रांची अपने पर्यटन स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। यहां के पतरातू वैली, रांची लेक और हुंडरू फॉल्स जैसे स्थान आपको और आपकी महबूबा को एक रोमांचक अनुभव प्रदान करेंगे। रांची के ये स्थल न केवल आपको ताजगी और सुकून देंगे। बल्कि आपकी यात्रा को भी रोमांटिक और यादगार बनाएंगे। इसके अलावा आप यहां के स्थानीय बाजारों में शॉपिंग का भी आनंद ले सकते हैं और झारखंड की स्थानीय संस्कृति को करीब से जान सकते हैं।

पारसनाथ पहाड़ी

अगर आप अध्यात्म और रोमांस को एक साथ जीना चाहते हैं, तो पारसनाथ पहाड़ी एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह झारखंड की सबसे ऊंची पहाड़ी है और जैन धर्म के अनुयायियों के लिए पवित्र तीर्थ स्थान भी है। पारसनाथ पहाड़ी पर आप अपनी महबूबा के साथ लंबी पैदल यात्रा कर सकते हैं। पहाड़ी की चोटी से खूबसूरत दृश्यों का आनंद ले सकते हैं और साथ ही अध्यात्मिक शांति का अनुभव कर सकते हैं। यहां की ताजगी भरी हवा और शांत माहौल आपके दिलों को छू जाएगा।

नेतरहाट

नेतरहाट जिसे ‘झारखंड का क्वीन ऑफ हिल्स’ भी कहा जाता है। एक और अद्भुत हिल स्टेशन है जहां आप अपनी महबूबा के साथ सुकून भरे पल बिता सकते हैं। नेतरहाट की हरियाली, शांत झीलें और खूबसूरत सनसेट पॉइंट्स आपको और आपके पार्टनर को एक अद्भुत अनुभव प्रदान करेंगे। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और शांति आपको एक-दूसरे के करीब लाएगी और आपकी यात्रा को यादगार बना देगी।

Uggersain Sharma

Uggersain Sharma is a Hindi content writer from Sirsa (Haryana) with three years of experience. He specializes in local news, sports, and entertainment, adept at writing across a variety of topics, making his work versatile and engaging.