home page

इन 3 राशियों के जातकों की सेहत में हो सकती है गड़बड़ी बस ध्यान रहे ये ज़रूरी बातें, पढ़े 6 मई का शुभ राशिफल हिंदी में

आज की तारीख 06 मई 2023, दिन शनिवार आज के दिन मेष राशि वालों को यात्रा का अवसर मिल सकता है। मिथुन राशि वालों को आज किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता पड़ेगी।
 | 
6 may ka shubh rashifal hindi me

आज की तारीख 06 मई 2023, दिन शनिवार आज के दिन मेष राशि वालों को यात्रा का अवसर मिल सकता है। मिथुन राशि वालों को आज किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता पड़ेगी। वृश्चिक राशि वाले आज आपन अपनी माताजी को उपहार भेंट कर सकते है। आज का दिन कुछ राशियों के लिए काफ़ी अच्छा तो कुछ के लिए सामान्य रहने वाला है। तो चलिए जानते है आज बाकी सभी राशियों का आज का राशिफल। 

मेष राशि- आज आपका मन कुछ परेशान रहेगा। आत्मविश्वास की भी कमी रहेगी। आज आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तनाव कम रहेगा। माता से धन की प्राप्त हो सकता है। परिवार में सुख-शान्ति बनी रहेगी।   नौकरी की वजह से यात्रा के योग हैं।

वृष राशि- आज क्रोध करने से बचें। आप आपके मित्र से भेट हो सकती है। बौद्धिक कार्यों से आय में बढ़ने की संभावना है। नकारात्मक विचारों से बचकर रहे। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। आत्मविश्वास से भरे रहेगें। फैमिली कारोबार का बढ़ाने के बारे में सोच सकते है। स्वास्थ्‍य पर ध्यान दे। आपकी नौकरी के बदलने के योग हैं।

ये भी पढे :भारत में जंगल के ऊपर से गुजरेगा सबसे अनोखा एक्सप्रेसवे, ब्रिज के ऊपर दौड़ेगी गाडियां तो नीचे से गुजर सकेंगे जंगली जानवर

मिथुन राशि –  भावनाओं में न बहे। नौकरी में प्रमोशन के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आज अपने मन में निराशा एवं असन्तोष की भावना  रहेगी। कार्यों के प्रति जोश बढ़ेगा। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। पेट संबंधी समस्या से परेशान हो सकते हैं। परिवार की समस्याएं से भी कुछ  परेशान रह सकते हैं। अधिक खर्च न करें। 

कर्क राशि- आज आपको सन्तान पक्ष से अच्छा समाचार मिल सकता है। धर्म कर्म में श्रद्धाभाव बढ़ेगा। नौकरी में प्रमोशन की प्राप्ति हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयों आ सकती है। मन में आशा-निराशा के भाव रहेगें। मानसिक शान्ति मिलेगी। पर खर्चों की वजह से चिंता रहेगी। माता से धन की प्राप्त हो सकता है।

सिंह राशि- अपनी माता के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहे। दिनचर्या अस्त व्यस्त हो जायेगी। घर परिवार में धार्मिक कार्य कराए जा सकते हैं। मानसिक तनाव रह सकता है। पारिवारिक जीवन में कष्ट हो सकता है। धैर्य में कमी रहेगी। नौकरी में कठिनाइयां आ सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। 

कन्या राशि- शिक्षा या शैक्षिक कार्यों के लिए कही बाहर जा सकते हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा। मित्रों का का सहयोग प्राप्त होगा। आत्मविश्वास से भरे हुए से रहेंगे। वाणी सौम्य रहेगी, क्रोध बचें। पारिवारिक समस्याएं से परेशान ही सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्‍य कुछ नरम रह सकता हैं। भाई-बहनों से बाद विवाद हो सकते हैं।

ये भी पढे :मुख्यमंत्री खट्टर ने जनसंवाद कार्यक्रम में कर दी बड़ी घोषणा, अगर जानवर के कारण किसी की मौत होती है तो सरकार देगी 5 लाख की मदद राशि

तुला राशि– आज आपमें आत्मविश्वास कम रहेगा। मन कुछ परेशान रहेगा। परिवार के लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सा पर खर्च बढ़ेगा। आज आपकी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पिता का स्वास्थ्‍य ठीक नही रहेगा।  मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी से वाद विवाद हो सकता हैं। अपने स्वास्थ्‍य का विशेष ध्यान रखें। 

वृश्चिक राशि- बातचीत में सन्तुलन बनाने की कोशिश करें। बौद्धिक कार्यों से आय में प्राप्ति होगी। अपनी भावनाओं में न बहे। आत्मविश्वास से भरे से रहेंगे। वाहन सुख प्राप्त होगा। माता से आर्थिक रुप से सहायता प्राप्त होगी। नौकरी में  विपरीत परिस्थितियों से जूझना पड़ेगा। यात्रा पर जाने के योग हैं।

धनु राशि- परिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। अपने पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में आज आपको कोई अन्य जिम्मेदारी भी प्राप्त हो सकती है। आत्मविश्वास कम रहेगा। नकारात्मक विचारों से घिरे रहेंगे। धार्मिक भजन आदि में रुचि रहेगी। आज आप किसी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। आज आपकी आपके कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन सुख प्राप्त होगा।

मकर राशि- शैक्षिक कार्यों के अच्छे परिणाम प्राप्त होगें। कला और संगीत की ओर रुचि बढ़ेगी। सन्तान सुख प्राप्त होगा। भागदौड़ करनी पड़ सकती है। मन आत्मविश्वास से भरा रहेगा।  ज्यादा फालतू खर्च न करें। जीवनसाथी से वाद विवाद या वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। सन्तान को कोई को कष्ट रहेगा। आप आपके किसी पुराने मित्र से अपना पुनः सम्पर्क हो सकता है।

ये भी पढे :हरियाणा में ख़राब हुई फसल के मुआवज़े के लिए लोगों ने अपडेट की फ़र्ज़ी जानकारियाँ, ज़मीन किसी और की और खाता नंबर किसी और का

कुंभ राशि- वाणी मधुर रहेगी। मन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आज आलस्य ज्यादा जो सकता  है। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।  मन कुछ अशान्त सा रहेगा। परिवार में आपसी मतभेद या विवाद हो सकते हैं। धैर्य कम होता हुआ नजर आएगा। संतान को स्वास्थ्‍य संबधी परेशानी आ सकती हैं। भवन के रखरखाव में खर्च हो सकता हैं। अपने खानपान का ध्यान रखें।

मीन राशि- अधिक खर्चों की वजह से परेशान हो सकते हैं। कारोबार बढ़ेगा। लाभ के अवसर प्राप्त होगें। कारोबार के लिए की गई यात्रा फल देगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। किसी पारिवारिक सम्पत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बनी रह सकती है। कार्यक्षेत्र में कठनाइयां aa सकती है।