home page

हरियाणा का सबसे बड़ा बस स्टैंड जहां साफ सफाई का रखा जाता है खास ख्याल, गंदगी फैलाने वाले पर होती है कार्रवाई

आज हम आज जिस बस स्टेंड की बात कर रहे है वो हरियाणा राज्य के झज्जर जिले का नया बस स्टेंड है। झज्जर जिले को 15 जुलाई 1997 से रोहतक जिले से अलग कर दिया गया था।
 | 
Jpg

जैसा कि हम सभी देखते हैं आजकल हर देश बस स्टैंड रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर साफ-सफाई का खास ध्यान दिया जाता है क्योंकि यहां पर दिन में लाखों-करोड़ों लोग यातायात करने के लिए आते हैं। इसीलिए इन जगहों को साफ सुथरा रखना काफी जरूरी होता है.

जी हां, दोस्तों आज हम इस लेख में बात करने वाले हैं। हरियाणा राज्य में स्थित एक ऐसे बस स्टैंड की जिसके आगे विदेशी बस स्टैंड भी फीके लगने लगते हैं।यह बस स्टैंड हरियाणा राज्य का सबसे बड़ा बस स्टैंड के नाम से भी जाना जाता है।

हरियाणा का सबसे बड़ा बस स्टेंड

हम आज जिस बस स्टेंड की बात कर रहे है वो हरियाणा राज्य के झज्जर जिले का नया बस स्टेंड है। झज्जर जिले को 15 जुलाई 1997 से रोहतक जिले से अलग कर दिया गया था। झज्जर जिला दिल्ली से लगभग 55 KM दूर स्थित है. यह शहर रेवाड़ी से रोहतक, चरखी दादरी से दिल्ली, लोहारू से मेरठ और गुड़गांव से भिवानी को जोड़ने मार्ग को मिलता है। झज्जर जिला आज के वक़्त में एक समृद्ध जिले के रूप में देखा जाता है।

इज्जर बस स्टैंड साफ सफाई के मामले में है सबसे आगे 

आज झज्जर बस स्टैंड हरियाणा में सबसे बड़ा बस स्टैंड होने के साथ- साथ साफ़ सफाई के मामले में भी नंबर 1 के पायदान पर बना हुआ है। यहां की सफाई मेट्रो स्टेशन के मुकाबले कहि ज्यादा है।

 ये भी पढे: बेहद ख़ास कारण के चलते ही सड़क पर बनी होती सफेद सीधी और टूटी लाइन, समझदार लोगों को भी पता नही होती ये जानकारी

लोगों की सुरक्षा के लिए यहां लगाए गए हैं कैमरा

झज्जर बस स्टैंड पर CCTV कैमरे भी लगाए गए है। CCTV कैमरे होने के कारण यहाँ पर क्राइम होने की संभावना कम है।

झज्जर बस स्टैंड मे लोगों को दिया जाना है यह सभी सुविधाएं

  • साफ़ टॉयलेट की बात करे तो यहाँ के टॉयलेट एक दम साफ़ रहते है।

  • पिने के पानी की अच्छी व्यवस्था है।

  • रूट :- झज्जर बस स्टेंड से आपको भिवानी, गुरुग्राम, दिल्ली, बहादुरगढ़, रोहतक, जींद, पानीपत, रेवाड़ी, चरखी दादरी, पानीपत, आदि के लिए बस की सुविधा मिल जाएगी।