home page

पशुपालकों को देसी गाय ख़रीदने पर सरकार की तरफ़ से मिलेगी 25 हज़ार की मदद, बस ध्यान में रख ले ये आवेदन करने का तरीक़ा

आज के आर्टिकल में, हम हरियाणा सरकार की प्राकृतिक खेती योजना पर चर्चा करेंगे, जो किसानों को देशी गायों को खरीदने के लिए सब्सिडी देती है।  साथ में हम ये भी जानेंगे की प्राकृतिक खेती के क्या फायदे है, और यह कैसे मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार और अच्छी फसलों की पैदावार में मदद कर सकती है।

 | 
natural farming subsidy

आज के आर्टिकल में, हम हरियाणा सरकार की प्राकृतिक खेती योजना पर चर्चा करेंगे, जो किसानों को देशी गायों को खरीदने के लिए सब्सिडी देती है।  साथ में हम ये भी जानेंगे की प्राकृतिक खेती के क्या फायदे है, और यह कैसे मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार और अच्छी फसलों की पैदावार में मदद कर सकती है।

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना

हरियाणा सरकार का लक्ष्य 50,000 एकड़ जमीन पर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना है। इस पहल के बारे में पब्लिसिटी बढ़ाने के लिए हर ब्लॉक में एक झांकी के लिए खेत स्थापित किया जाएगा। इसका उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए जागरूक करना और किसानों की आय में बढ़ोतरी करना और लोगों का फायदा करते हुए खेती की लागत को कम करना है।

प्राकृतिक खेती की क्यों जरूरी

प्राकृतिक खेती का मूल उद्देश्य खान-पान में बदलाव लाना है और हरियाणा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्राकृतिक खेती अभियान को सफल बनाने के लिए तत्पर है। मतलब यह है की जनता को स्वस्थ होने के लिए दवाइयों का सहारा न लेना पड़े। प्राकृतिक खेती से बिना किसी केमिकल के भोजन पैदा कर सकते है। 

यह भी पढ़ें: इस फल की खेती करके आप भी हो सकते है मालामाल, ना ज़्यादा सिंचाई की ज़रूरत और ना ज़्यादा मेहनत

गाय की खरीद पर सब्सिडी

2 से 5 एकड़ भूमि वाले किसान जो ईमानदारी से प्राकृतिक खेती को अपनाते हैं और पोर्टल पर रजिस्टर करते हैं, तो उन्हें देशी गायों को खरीदने के लिए 50% डिस्काउंट प्राप्त होगा। हरियाणा सरकार मानती है कि प्राकृतिक खेती के लिए जीवामृत(कीड़ों को मारने वाला सप्रे) की जरूरत होती है, जो देसी गाय के गोबर और गोमूत्र से बनाया जाता है, और इसलिए गाय की खरीद के लिए सब्सिडी दी जाती है।

प्राकृतिक खेती के लिए आत्मा योजना

कृषि विभाग की आत्म योजना केमिकल खाद के अंधाधुंध प्रयोग से हमारे खेतों में पैदा होने वाली जहरीली फसलों को ठीक करने की दिशा में एक बढ़िया कदम है। हरियाणा सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सेण्टर के बजट से ज्यादा का धन आवंटन करेगी। 

यह भी पढ़ें: झारखंड के इस शख़्स ने टीचर की नौकरी जाने के बाद नही मानी हार, LED बल्ब की रोशनी में फूलों की खेती करके कमाता है लाखों

प्राकृतिक खेती में किसान को कितनी सब्सिडी?

हरियाणा सरकार ने प्राकृतिक खेती को बढ़ाने और जहरीले केमिकल के उपयोग को कम करने के लिए एक नई योजना शुरू की है। योजना के तहत किसानों को गाय खरीदने पर 25,000 रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी। सरकार चार प्रमुख धर्मों के किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए लाइव डेड सॉल्यूशन मुफ्त में उपलब्ध कराएगी। ऐसी योजना लागू करने वाला हरियाणा भारत का पहला राज्य है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सवाल 1: हरियाणा की प्राकृतिक खेती योजना में गाय खरीदने पर कितनी सब्सिडी मिलती है?
उत्तर: हरियाणा सरकार उन किसानों के लिए 25,000 रुपये तक की सब्सिडी दे रही है जो अपने प्राकृतिक खेती के प्रयासों का समर्थन करने के लिए गाय खरीदते हैं।

सवाल 2: जीवामृत क्या है ?
उत्तर: जीवामृत गाय के गोबर और गोमूत्र से बनी एक प्राकृतिक खाद है जो आमतौर पर प्राकृतिक खेती में उपयोग की जाती है।