home page

अगर आप भी तरबूज पर नमक छिड़क कर खाते है तो आज ही बदल ले अपनी आदत, तरबूज खाने के बाद भूलकर भी मत खाना ये 3 चीजें

अक्सर हम लोग सैलेड में और कई सारे फलों में ऊपर से नमक डाल कर खाते है|  नमक डाल के स्वाद और भी ज्यादा बड़ जाता है। आज हम तरबूज के बारे में बात करने वाले है।
 | 
bad habbit of pasting salt on watermelon

अक्सर हम लोग सैलेड में और कई सारे फलों में ऊपर से नमक डाल कर खाते है|  नमक डाल के स्वाद और भी ज्यादा बड़ जाता है। आज हम तरबूज के बारे में बात करने वाले है। गर्मियों में तरबूज खाने का अलग ही मजा है। अकसर हम तरबूज के साथ नमक मिला कर खाते है, और सोचते है कि ये बहुत हेल्थी है। 

गर्मी, सेहत और  स्वाद की दृष्टि से तरबूज खाने का अपना ही अलग मजा होता है। गर्मी में बस एक प्लेट, ताजा, रसीला तरबूज खाकर मजा ही आ जाता है। तरबूज में कई सारे विटामिन और मिनरल्स होते है, जो कि शरीर को हाईड्रेट रखते है। तरबूज खाना बहुत ही फायदेमंद भी होता है।

अक्सर कुछ लोगों ऐसा लगता है, कि तरबूज खाकर उन्हे उतना पोषण नहीं मिल पाता जितना उन्हे उम्मीद थी | इसकी वजह तरबूज खाने का आपका तरीका है। आपको तरबूज खाते समय ये ध्यान रखना होगा कि, तरबूज के साथ क्या न खाएं जिससे तरबूज का भरपूर पोषण आपको मिलता रहे।

ये भी पढ़िए: हरियाणा में पुलिसकर्मी के शहीद होने पर परिवार वालों को सरकार देगी एक करोड़, बच्चों की पढ़ाई के लिए भी मिलेंगे 5 लाख

तरबूज के साथ क्या न खाएं

ऐसा देखा गया है कि जब भी लोग फल खाने बैठते है तो ऊपर से उस फल पर नमक या काला नमक डालते हैं। इससे फलों का स्वाद तो बढ़ जाता है। पर इसका पोषण खत्म हो जाता है। अगर आप तरबूज का भरपूर पोषण लेना चाहते है तो तरबूज पर कभी भी नमक डालकर न खाए। बल्कि तरबूज का ऐसे ही मजा ले। फल में नमक मिलाने से आपका शरीर तरबूज के सारे न्यूट्रिशन्स को अच्छे से एब्जॉर्ब नहीं कर पाता। इसलिए तरबूज खाने के बाद या साथ मे नमक न खाएं।

ये खाना भी हो सकता है नुकसानदायी

एक और जरूरी बात तरबूज के साथ या कम से कम आधे घंटे बाद तक अंडे या तली हुई चीजें भूलकर भी न खाएं। जितना रसीला तरबूज होगा उतना ही वो फाइबर से भी भरपूर होता है। तरबूज खाने के बाद तला भुना हुआ खाना खाने से तरबूज का पूरा फायदा नहीं मिल पता।

ये भी पढ़िए: श्रीनगर से कन्याकुमारी हाइवे पर सफ़र करने से पहले ध्यान रख ले ये ज़रूरी बातें, वरना जेब से देना पड़ सकता है भारी जुर्माना

अंडा और तरबूज दोनों की तासीर अलग होती है इसलिए उन्हें साथ में नहीं खाना चाहिए। इसलिए ये जरूरी है कि, इस मौसम में आप जब भी तरबूज का मजा लें उसके कम से कम आधे घंटे बाद तक कुछ  भी न खाएं ताकि तरबूज आपकी सेहत को नुकसान न पहुचाए|