भूलकर भी गूगल पर मत सर्च कर लेना ये चीजें, वरना जेल के साथ देना पड़ सकता है बड़ा जुर्माना

By Ajay Kumar

Published on:

गूगल या किसी भी इंटरनेट सेवा पर चाइ,ल्ड पोर्न से संबंधित कोई भी सामग्री खोजना बेहद गंभीर अपराध माना जाता है। यह न सिर्फ नैतिक रूप से गलत है बल्कि भारतीय कानून के तहत इसके लिए कठोर दंड भी प्रावधानित है। चा,इल्ड पोर्नोग्राफी को बढ़ावा देना या उसे देखना दोनों ही अपराध हैं और इसमें जेल की सजा तक हो सकती है।

विस्फोटक बनाने के निर्देश

गूगल पर बम या किसी अन्य विस्फोटक उपकरण को बनाने के तरीके की जानकारी खोजना बहुत बड़ी गलती हो सकती है। यह केवल आपकी सुरक्षा के लिए ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से भी खतरनाक है। ऐसी जानकारियाँ खोजने वाले व्यक्तियों को सुरक्षा एजेंसियां गंभीरता से लेती हैं और इससे आपको बड़ी मुश्किल में पड़ सकती है।

गर्भपात की जानकारी

गर्भपात से संबंधित जानकारी भी गूगल पर खोजना संवेदनशील हो सकता है खासकर जब यह अवैध तरीकों से जुड़ी हो। अगर आप गूगल पर गर्भपात के अवैध तरीके खोजते हैं तो यह कानूनी समस्याओं का कारण बन सकता है और आपको जेल का सामना करना पड़ सकता है।

निजी तस्वीरें और वीडियो

किसी की निजी तस्वीरें या वीडियो बिना अनुमति के शेयर करना या उन्हें खोजना भी अपराध माना जाता है। यह पराइवेसी का उल्लंघन है और इसके लिए भी आपको कानूनी परेशानी में पड़ सकते हैं।

पीड़िता का नाम और फोटो

किसी भी प्रकार की अपराध पीड़िता का नाम या फोटो शेयर करना या खोजना न केवल अनैतिक है बल्कि यह भारतीय कानून के तहत प्रतिबंधित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार किसी भी माध्यम पर ऐसी जानकारी को प्रसारित करने पर गंभीर कानूनी सजा हो सकती है।

फिल्म पाइरेसी

फिल्म पाइरेसी भी एक गंभीर अपराध है जिसके खिलाफ भारत में सख्त कानून मौजूद हैं। गूगल पर पाइरेटेड फिल्में खोजना या डाउनलोड करना न केवल नैतिक रूप से गलत है बल्कि इससे आपको कम से कम तीन साल की जेल और दस लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।