home page

इस फल की खेती करके आप भी हो सकते है मालामाल, ना ज़्यादा सिंचाई की ज़रूरत और ना ज़्यादा मेहनत

अंग्रेजी में लोग अनानास को पाइनएप्पल करते हैं और हिंदी में अनानास कहते हैं अनानास कई गुणों से भरपूर होता है। यह भूख बढ़ाने और पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में उपयोगी होता है।  यह बाजार में काफी अच्छे दामों में बिकता है।
 | 
indian farmers doing farming of pineapple

हमारे देश में लोग कई प्रकार के फल सब्जियों और अनाज की खेती करते हैं. जिसमें लोगों को काफी फायदा भी होता है. कुछ लोग अपने खेत में बागवानी लगाते हैं. इसे भी उन्हें काफी फायदा होता है अगर आप भी अपने खेतों में कुछ नया करने के लिए सोच रहे हैं. तो आज हम आपके लिए एक बेहतरीन बिजनेस आइडिया लेकर आए हैं. तो दोस्तों आज के इस लेख में हम बात करने वाले हैं अनानास की खेती के बारे मे।

अनानास की खेती है फ़ायदेमंद

अंग्रेजी में लोग अनानास को पाइनएप्पल करते हैं और हिंदी में अनानास कहते हैं. वैसे आपको बता दे की अनानास कई गुणों से भरपूर होता है। यह भूख बढ़ाने और पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में उपयोगी होता है। यह बाजार में काफी अच्छे दामों में बिकता है। आज के समय में बहुत कम ऐसे लोग हैं जो अनानास की खेती करते हैं क्योंकि अनानास में ज्यादा समय लगता है ऐसे में अगर आप अनानास की खेती करते हैं तो आपको अधिक मुनाफा हो सकता है । 

अनानास की खेती मई से जुलाई में होती है 

आपको बता दें कि अनानास कैक्टस प्रजाति का सदाबहार फल है। मई से जुलाई तक का समय इसके बेहतर उत्पादन के लिए उपयुक्त माना जाता है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि हमारे देश में लगभग 93,000 हेक्टर में अनानास की खेती की जाती है। जिसमें प्रत्येक साल 14.96 लाख टन की पैदावार भी होती है।

पैदावार में लगता है काफ़ी टाइम

अनानास गर्म मौसम का फल माना जाता है लेकिन इसकी खेती पूरे साल की जा सकती है।  केरल जैसे कई राज्यों में किसान साल के 12 महीने अनानास की खेती करते हैं।  इसके पौधों को अन्य पौधों की तुलना में कम सिंचाई की आवश्यकता होती है। फलों को बोने से लेकर पकने तक में लगभग 18 से 20 महीने का समय लगता है। फल पकने पर इसका रंग लाल-पीला होने लगता है, जिसके बाद इसकी तुड़ाई का काम शुरू किया जाता है। अनानास का रखरखाव भी बेहद आसान है।

इन राज्यों में होती हैं अनानास की खेती

भारत के अधिकांश क्षेत्रों में अनानास की खेती की जाती है।  लेकिन आंध्र प्रदेश, केरल, त्रिपुरा, मिजोरम, पश्चिम बंगाल, असम जैसे राज्यों में अनानास की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है।  यहां उगाए जाने वाले अनानास की आपूर्ति पूरी दुनिया में की जाती है।  वहीं, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार के भी कुछ किसान अनानास की खेती की ओर रुख कर रहे हैं।

 इन फलों से होती है इतनी कमाई 

आपको बता दें कि बाजार में अनानास की डिमांड काफी ज्यादा है।  इसके साथ ही इसे भारत से दूसरे देशों में भी निर्यात किया जाता है। कई किसान इसकी खेती के साथ-साथ इसका प्रोसेस्ड फूड बनाकर बाजार में बेचते हैं। यह फल बाजार में करीब 150 से 200 रुपये प्रति किलो बिकता है। ऐसे में अगर आप प्रति हेक्टेयर 30 टन अनानास का उत्पादन करते हैं तो भी आप आसानी से लाखों रुपए कमा सकते हैं।