गहने बनवाने है तो कितने कैरेट के सोने से बनवाना है सही, 24 कैरेट सोने का नही कर सकते इस्तेमाल

By Uggersain Sharma

Published on:

जब भी आभूषणों की बात होती है, तो सोने से बने ज्वेलरी का ख्याल सबसे पहले आता है। सोना न केवल अपने सुंदर और चमकदार स्वरूप के लिए जाना जाता है। बल्कि इसे शुभ और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। सोने के आभूषण पीढ़ियों से पहनने की परंपरा रही है और यह भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न हिस्सा है।

कैरेट और सोने की शुद्धता

सोने की शुद्धता मापने के लिए कैरेट का उपयोग किया जाता है। कैरेट के अनुसार सोने में अन्य धातुओं की मिलावट की मात्रा निर्धारित होती है। अधिक कैरेट का मतलब अधिक शुद्ध सोना होता है। बाजार में सोने के कई वैराइटी मिलते हैं, जैसे 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट, 14 कैरेट और 10 कैरेट। हर कैरेट के सोने की शुद्धता दर और मूल्य अलग-अलग होते हैं।

24 कैरेट गोल्ड

24 कैरेट सोना सबसे उत्तम क्वालिटी का होता है। इसमें अन्य धातु की मिलावट न के बराबर होती है। जिससे यह 99.9% शुद्ध पीला सोना होता है। हालांकि 24 कैरेट सोना इतना मुलायम होता है कि इसका इस्तेमाल गहने बनाने में कम ही किया जाता है। इसकी शुद्धता और मुलायम होने के कारण यह अधिकतर निवेश और धार्मिक कार्यों में उपयोग किया जाता है।

23 कैरेट गोल्ड

24 कैरेट के बाद 23 कैरेट सोने की शुद्धता दर 95.8% होती है। 23 कैरेट सोना का दाम 24 कैरेट सोने के मुकाबले कम होता है। लेकिन यह भी गहने बनाने के लिए कम ही इस्तेमाल किया जाता है। इसकी उच्च शुद्धता दर के बावजूद इसे आभूषण बनाने के लिए प्राथमिकता नहीं दी जाती।

22 कैरेट गोल्ड

22 कैरेट सोना को आभूषण बनाने के लिए सबसे बेहतर माना जाता है। इसमें 91.6% शुद्धता दर होती है और यह सोना गहने बनाने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। 22 कैरेट सोना पर्याप्त कठोर होता है। जिससे इसे आसानी से विभिन्न डिज़ाइन और आकार में ढाला जा सकता है। इसके साथ ही यह पर्याप्त शुद्धता भी प्रदान करता है।

18 कैरेट गोल्ड

18 कैरेट सोना में शुद्धता का मात्रा 75% होती है। यह सोना 22 कैरेट के मुकाबले कम शुद्ध होता है। लेकिन इसका इस्तेमाल भी आभूषण बनाने में किया जाता है। 18 कैरेट सोने के आभूषण अधिक टिकाऊ होते हैं और इनका मूल्य भी अपेक्षाकृत कम होता है। यह विकल्प उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो शुद्धता और मूल्य के बीच संतुलन बनाना चाहते हैं।

14 कैरेट गोल्ड

14 कैरेट सोना में शुद्धता की दर 58.3% होती है। इसमें अन्य धातुओं की अधिक मिलावट होती है। जिससे इसका दाम कम रहता है। 14 कैरेट सोना अधिक टिकाऊ होता है और इसे रोजमर्रा के उपयोग के आभूषणों के लिए उपयुक्त माना जाता है।

सोने के आभूषण बनाने की प्रक्रिया

सोने के विभिन्न कैरेट के हिसाब से उसके रंग और कठोरता में अंतर होता है। आभूषण बनाने के लिए 22 कैरेट सोना सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है। क्योंकि यह पर्याप्त कठोरता और शुद्धता प्रदान करता है। आभूषण डिजाइनरों के लिए 22 कैरेट सोना विभिन्न डिज़ाइन और आकार में ढालना आसान होता है।

Uggersain Sharma

Uggersain Sharma is a Hindi content writer from Sirsa (Haryana) with three years of experience. He specializes in local news, sports, and entertainment, adept at writing across a variety of topics, making his work versatile and engaging.